{"_id":"5a0f26904f1c1bda538bd8cb","slug":"11510942352-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल स्कूल का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल स्कूल का निरीक्षण किया
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरनावा के मॉडल स्कूल का निरीक्षण किया
बिनौली। खंड शिक्षा अधिकारी बिनौली ने शुक्रवार को मॉडल स्कूल सूची में शामिल बरनावा के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य एवं अन्य सुधार के निर्देश दिए।
खंड विकास क्षेत्र में बरनावा का प्राथमिक और इदरीशपुर का उच्च प्राथमिक विद्यालय मॉडल स्कूल बनाने के लिए चयनित किए गए हैं। इनमें निर्धारित मानकों के अनुरूप निर्माण कार्य शुरू कर दिए गए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी बिनौली सतीश शर्मा ने बरनावा के प्राथमिक विद्यालय को मॉडल बनाने के लिए परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने प्रधानाध्यापक को जरूरी निर्देश दिए तथा निर्माण की गुणवत्ता भी परखी। उन्होंने शिक्षण व्यवस्था का भी जायजा लिया। इस दौरान इंचार्ज प्रधानाध्यापक राजीव मोहन, ऋषिपाल सिंह, नीतू भारती, प्रियांशी, ऋचा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शहजाद, अरुण त्यागी आदि मौजूद रहे।