फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शबगा गांव के लोगों का ब्लाक में हंगामा

शबगा गांव के लोगों का ब्लाक में हंगामा

Wed, 09 Jan 2019 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
शबगा गांव के लोगों का ब्लाक में हंगामा
बड़ौत (बागपत)। राशन डीलर पर राशन वितरण न कर कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए मंगलवार को शबगा गांव के लोगों ने ब्लाक मुख्यालय पर हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को काफी संख्या में लोग ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचे और गांव के राशन डीलरों के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि गांव की राशन डीलर व एक अन्य राशन डीलर कार्डधारकों को राशन वितरण नहीं कर रहे हैं, यदि कोई इसका विरोध करता है तो उनके राशन कार्ड काटने की धमकी दी जाती है। आरोप लगाया कि दोनों ही राशन डीलर राशन वितरण न कर कालाबाजारी कर रहे हैं। बार-बार आपूर्ति विभाग के अफसरों से शिकायत किए जाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्लाक पर तैनात अधिकारी राशन डीलरों के यहां पर बिना जाए उनके राशन वितरण का सत्यपान सुविधा शुल्क लेकर कर देते हैं, इससे कार्डधारकों में आक्रोश पनपता जा रहा है। बीडीओ प्रेमचंद का कहना था कि वे एसडीएम से बातचीत कर इस प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई कराएंगे। इनमेें रीता, कुंती, सुनीता, कविता, गोमती, ओमवीर, राकेश, धर्मेंद्र, धीरज, महेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed