{"_id":"5c1165a6bdec22418e1ae42f","slug":"111544644006-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल साक्षरता रैली निकाल लोगों को जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजिटल साक्षरता रैली निकाल लोगों को जागरूक किया
Updated Thu, 13 Dec 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
माउंट लिटरा स्कूल के बच्चों ने बुधवार को डिजिटल साक्षरता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।
रैली का शुभारंभ चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, प्रधानाचार्य अविषेक मजूमदार, उपप्रधानाचार्य अनुज सक्सेना व मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने संयुक्त रूप से स्कूल परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया। रैली औद्योगिक पुलिस चौकी, अमीनगर सराय रोड, गुराना रोड, बिनौली रोड, अग्रसेन मूर्ति, बाजार पुलिस चौकी, नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति, कोताना रोड, बड़ौली रोड, पीएन शर्मा पार्क, आवास विकास कॉलोनी से होते हुए वापस स्कूल मेें खत्म हुई। रैली के दौरान जगह-जगह पर नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से बच्चों ने लोगों को संदेश दिया कि हमें भारत को एक डिजिटल देश के रूप मेें विश्व स्तर पर बनाना है। हमें सोशल नेट वर्किंग का प्रयोग तो करना चाहिए, लेकिन दुरुप्रयोग नहीं। मेधावियों को चेयरमैन हंस कुमार जैन ने सम्मानित किया। संचालन मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने किया। इसमें रविंद्र पंवार, गीतू, सूर्याण, विक्की, रॉबिन, विपिन तोमर आदि रहे।