{"_id":"5b5625cc4f1c1b466d8b68aa","slug":"111532372428-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेड़की गांव के लोगों का कलक्ट्रेट में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेड़की गांव के लोगों का कलक्ट्रेट में हंगामा
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। खेड़की गांव के लोगों ने कलक्ट्रेट में हंगामा किया। ओसी को शिकायती पत्र सौंपा। बताया कि गांव का तालाब लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। जलनिकासी न होना सबसे बड़ी समस्या। ग्रामीणों ने डीएम से कार्रवाई की मांग की।
कलक्ट्रेट पहुंचे खेड़की गांव के लोगों ने बताया कि दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर ही तालाब है जो रविवार की शाम हुई बारिश के कारण ओवर फ्लो हो गया है। निकासी न होने के कारण लोगों के घरों में पानी घुस गया है। आने जाने में परेशानी हो रही है। स्कूली बच्चों के सामने सबसे बड़ी समस्या खड़ी हो गई। संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। किसान पशुओं के लिए चारा भी नहीं ला रही है। ग्रामीणों ने पंप से पानी निकलवाने और तालाब की खुदाई करवाने की मांग की। कलक्ट्रेट प्रभारी ने बीडीओ को मामले की जांच करवाकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसमें ग्राम प्रधान शांति, प्रेम शर्मा, विपिन शर्मा, राधेश्याम, नरेश कुमार, सहीराम, ओमपाल शर्मा, प्रदीप, राम लता, इंद्रेश शर्मा, रामधन शर्मा, दयावती, बेबी, सोरण शर्मा आदि मौजूद रहे।