फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बावली गांव के ग्रामीणों का एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर हंगामा

बावली गांव के ग्रामीणों का एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर हंगामा

Sun, 03 Jun 2018 01:20 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
बावली गांव के ग्रामीणों का एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर हंगामा
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बावली गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को कोताना रोड पर स्थित एक्सईएन प्रथम कार्यालय में हंगामा किया और कर्मचारियों पर गांव के एक व्यक्ति के साथ सांठगांठ कर विद्युत पोल शिफ्ट करने का आरोप लगाया। बाद मेें आक्रोशित ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता प्रथम का घेराव कर समस्या का समाधान कराने की मांग की। उन्होंने मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

शनिवार को जिला पंचायत सदस्य निशांत तोमर व प्रधान प्रतिनिधि ओमवीर सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण एक्सईएन प्रथम कार्यालय में पहुंचे और प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा निगम के अफसरों की मनमानी लगातार बढ़ रही है। गांव मेें पिछले 15 दिन से 100 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर फूंका पड़ा है, सूचना देने के बाद भी कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस कारण ग्रामीणों को विद्युत संकट से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा हाल ही मेें निगम के कर्मचारियों ने गांव के एक व्यक्ति से सांठगांठ कर विद्युत पोल को शिफ्ट किया, इससे गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस दौरान सूचना पर पहुंचे एक्सईएन प्रथम जागेश कुमार का ग्रामीणों ने घेराव कर समस्या हल कराने की मांग की। जिला पंचायत सदस्य ने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। एक्सईएन प्रथम जागेश कुमार ने कहा गांव में टीम भेजकर जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी। इसमें विजयपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, जसवंत, संजीव कुमार, राज सिंह, अरविंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed