{"_id":"5aea12bd4f1c1b76098b7ac1","slug":"111525289661-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पादन के साथ आय बढ़ाने की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पादन के साथ आय बढ़ाने की दी जानकारी
Updated Thu, 03 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत/छपरौली/अमीनगर सराय। जिले के छह ब्लॉकों में बुधवार को किसान कल्याण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें कृषि वैज्ञानिक और विशेषज्ञों ने किसानों को उत्पादन के साथ-साथ आय बढ़ाने की भी जानकारी दी।
बुधवार को खंड विकास कार्यालय बागपत में ग्राम स्वराज योजना के तहत कृषि विभाग की ओर से किसान कार्यशाला का आयोजन किया गया। कृषि मंत्रालय में संयुक्त निदेशक सुधीर कुमार ने कहा कि भारत सरकार का 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य है। केवल खेती करने से ही किसानों की आय दोगुनी नहीं हो सकती। यदि किसानों की आय दोगुनी करनी है तो किसानों को कृषि विभाग से जुड़ी अन्य योजनाओं को भी अपनाना होगा। उन्होंने भारत सरकार की किसानों के लिए शुरू की गई योजनाओं से अवगत कराया। उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने सात सूत्रीय कार्यनीति का वर्णन करते हुए मत्स्य पालन पर जोर दिया। उन्होंने कहा, मत्स्य पालन से किसान गन्ने की फसल से भी अधिक आय प्राप्त कर सकते हैं। सात किसानों को सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रधान और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
अमीनगर सराय क्षेत्र के पिलाना ब्लॉक में किसान कल्याण कार्यशाला का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने किया। उन्होंने सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि किसानों की उत्पादकता बढ़े और आय दोगुनी हो जाए। कृषि और पशु पालन विभाग के अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी दी। बीडीओ कृपाल सिंह, जिला उद्यान अधिकारी सर्वेशचंद, ग्राम प्रधान सुरेंद्र कुमार, उप कृषि निदेशक कृक्षि रक्षा मेरठ शैलेंद्र कुमार, आदेश त्यागी, अश्वनी त्यागी, सुभाषचंद, जगत सिंह, प्रवेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
छपरौली ब्लॉक में कार्यशाला का शुभारंभ रमाला मिल के चेयरमैन सतेन्द्र चौहान ने किया। मलकपुर शुगर मिल की गन्ना समिति के चेयरमैन धूमसिंह ने बताया कि किसानों का बकाया भुगतान शीघ्र ही कराया जाएगा। एडीओ पंचायत कृष्णपाल मान ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी और किसानों ने उनका लाभ उठाने का आह्वान किया। सहायक विकास अधिकारी कृषि महेश खोखर ने किसानों का पंजीकरण कराया और कम लागत में अधिक उत्पादन के तरीके बताए। नोडल अधिकारी डा. शीशपाल ने जैविक खेती की उपयोगिता बताई। सुमित्रा, सुमन, कमलेश, प्रतिभा, राजबीर, लोकेन्द्र, श्यामसिंह, ब्रजबीर, रमेश, यशपाल, अमित और राहुल आदि मौजूद रहे।