फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पशु टीकाकरण की जमीनी हकीकत जानेगी जिला टास्क फोर्स

पशु टीकाकरण की जमीनी हकीकत जानेगी जिला टास्क फोर्स

Thu, 19 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
पशु टीकाकरण की जमीनी हकीकत जानेगी जिला टास्क फोर्स
बागपत। जिले में पशु चिकित्सा विभाग की ओर से मुंहपका-खुरपका टीकाकरण का सत्यापन होगा। मुख्य सचिव के निर्देश पर डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने टास्क फोर्स का गठन किया । जो एक ब्लॉक के 10 गांवों में हुए टीकाकरण की सच्चाई को जानेगी। इसके बाद रिपोर्ट डीएम कार्यालय में दी जाएगी।
विज्ञापन

पिछले माह 15 मार्च से जिले में इसका टीकाकरण चल रहा है। 4.89 लाख पशुओं में टीके लगाए जाएंगे। अभी तक पौने चार लाख पशुओं में टीकाकरण हो गया है। मुख्य सचिव राजीव कुमार ने अभियान की जमीनी हकीकत जानने के लिए सत्यापन कराने के निर्देश डीएम को दिए । डीएम ने जिला स्तरीय छह अधिकारियों की टास्क फोर्स का गठन किया। जो गांव-गांव में जाकर टीकाकरण की सच्चाई को जानेगी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजपाल सिंह ने बताया कि टीकाकरण के लिए टास्क फोर्स का गठन किया। टीम एक ब्लॉक के 10 गांवों का सत्यापन करेगी। 20 अप्रैल के बाद से कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी तक पौने चार लाख मवेशियों को टीके लगाए जा चुके हैं। 80 प्रतिशत टीकाकरण होने पर सत्यापन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


मवेशियों के मरने की शिकायतें
बागपत। चौगामा क्षेत्र के कई गांवों में मवेशियों के मरने की शिकायतें पशुपालकों ने प्रशासन से की। शिकायतों में कहा गया है कि खुरपका और मुंहपका की बीमारी से ही पशुओं की मौत हुई है। शिकायतों के बाद इन गांवों में कैंप भी लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed