{"_id":"5aca70b04f1c1b486b8b47ac","slug":"111523216560-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया
नकुड़। केएलजीएम इंटर कालेज की ग्रीन कोर योजना के तहत इको क्लब के सदस्यों ने शनिवार को विद्यालय प्रांगण और विद्यालय के बाईपास पर पड़े प्लॉट में छायादार पौधों का रोपण किया। शनिवार को आयोजित पौधा रोपण कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राकेश कुमार गुप्त, इको क्लब के सचिव लेफ्टिनेंट गौरव मिश्रा, सह सचिव अनूप सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी ध्रुव प्रकाश सिंह, पीटीआई ईसम सिंह सहित क्लब के 54 सदस्यों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य राकेश कुमार गुप्ता ने उपस्थित छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाकर पौधरोपण अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष विद्यालय की नेशनल कैडेट कोर इकाई, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं ग्रीन कोर द्वारा डेढ़ सौ से अधिक फल एवं छायादार पौधों का रोपण किया जा चुका है।