फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गन्ने का पेमेंट खाते में न पहुंचने पर किसानों का प्रदर्शन

गन्ने का पेमेंट खाते में न पहुंचने पर किसानों का प्रदर्शन

Wed, 28 Mar 2018 01:35 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
गन्ने का पेमेंट खाते में न पहुंचने पर किसानों का प्रदर्शन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

मलकपुर गन्ना समिति द्वारा किसानों के खाते में गन्ने का पेमेंट न भेजने के विरोध में मंगलवार को क्षेत्र के किसानों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की।
काफी संख्या में क्षेत्र के किसान मंगलवार को तहसील पहुंचे। किसानों ने कहा क्षेत्र के गन्ना किसानों का जो भुगतान किनौनी और मलकपुर मिल ने समितियों को भेज रखा है, वह मलकपुर गन्ना समिति द्वारा जान बूझकर नहीं भेजा जा रहा है। किसानों ने आरोप लगाया कि मलकपुर चीनी मिल पर वर्ष 2016-2017 का गन्ना मूल्य 58 करोड़ रुपये बकाया है और गन्ना मूल्य पर ब्याज 36 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। एसडीएम ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे जल्द ही मिल के जीएम सहित समिति के पदाधिकारियों से बातचीत कर उनका गन्ने का पेमेंट दिलवा देंगे। इनमें राजू तोमर सिरसली, रविंद्र हट्टी, नरेश डायरेक्टर, मनोज कुमार, राजीव कुमार, संजीव आदि रहे।
विज्ञापन

दूसरी तरफ रविंद्र हट्टी के नेतृत्व में किसान तहसील पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर बताया कि बजाज हिंदुस्थान, किनौनी, मलकपुर मिल द्वारा पहले सामान्य प्रजाति का गन्ना लिया , लेकिन इस सत्र मेें इस प्रजाति का गन्ना नहीं ले रहे हैं, इस कारण किसानों को समय पर पर्चियां नहीं मिल पा रही है और न ही बकाया गन्ना भुगतान मिल पा रहा है, इससे किसान परेशान है। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि वे जल्द ही अधिकारियों से बातचीत कर समाधान करेंगे। इसमें जितेंद्र, देशपाल, सूरजवीर, श्रीपाल, अंकित, उपेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed