फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गौना में विद्युत चिंगारी से फसल जलने पर हंगामा

गौना में विद्युत चिंगारी से फसल जलने पर हंगामा

Sat, 09 Dec 2017 12:14 AM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
गौना में विद्युत चिंगारी से फसल जलने पर हंगामा
गौना में विद्युत चिंगारी से फसल जलने पर हंगामा
विज्ञापन

चांदीनगर। गौना गांव में हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से एक किसान की आठ बीघा ईख की फसल जल गई। ग्रामीणों का कहना है कि ऊर्जा निगम की लापरवाही से हादसा हुआ है। उन्होंने निगम के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा किया और पीड़ित किसान को मुआवजा देने की मांग की।

गौना निवासी सुभाष चंद्र ने बताया कि उनके खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। उसने खेत में गन्ने की फसल की बुआई कर रखी है। शनिवार दोपहर वह अपने खेतों पर काम कर रहा था। तभी खेत में हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से आग लग गई। शोरशराबा होने पर ग्रामीण इकट्ठे हो गए। उन लोगों ने आग बुझाने का प्रयास भी किया। लेकिन तब तक आठ बीघा फसल जल चुकी थी। किसान ने बताया कि खेतों में हाईटेंशन लाइन नीचे लटकी है। इसी कारण हादसा हुआ है। ऊर्जा निगम से कई बार विद्युत लाइन ठीक करने की मांग की गई थी। लेकिन सुनवाई नहीं हुई। गुस्साएं लोगों ने नारेबाजी कर हंगामा किया। ग्रामीणों ने पीड़ित किसान को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed