फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ईरान में खेलेगा मलकपुर का नितिन, ग्रामीणों में हर्ष

ईरान में खेलेगा मलकपुर का नितिन, ग्रामीणों में हर्ष

Wed, 22 Nov 2017 01:06 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
ईरान में खेलेगा मलकपुर का नितिन, ग्रामीणों में हर्ष
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

मलकपुर गांव में मंगलवार को कार्यक्रम हुआ। इसमें गांव के होनहार खिलाड़ी नितिन तोमर का ईरान में होने वाली एशियन कबड्डी प्रतियोगिता में चयन होने पर हर्ष जताया।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ रूपेश मलिक और हरवीर मलिक ने किया। उन्होंने कहा वर्तमान समय में मलकपुर गांव के खिलाड़ी खेल की दुनिया में अपनी बेहरीन प्रदर्शन पर देश व दुनिया में अपनी छाप छोड़ रहे हैं। रूपेश मलिक ने बताया कि हाल ही में एशियन कबड्डी चैंपियनशिप के लिए भारतीय कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया ने महिला और पुरुष टीम की घोषण की । दोनों टीम में 14-14 खिलाड़ियों का चयन किया। इस चैंपियनशिप में मलकपुर के होनहार खिलाड़ी नितिन तोमर का चयन भारत की पुरुष टीम में हुआ है। जो जनपदवासियों के लिए खुशी की बात है। बताया कि नितिन तोमर प्रो कबड्डी लीग सीजन पांच में यूपी योद्धा के बतौर कप्तान लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उन्हें 93 लाख में खरीदा गया था। एशियन कबड्डी चैंपियनशिप 23 से 26 नवंबर को ईरान में होगी। हर्ष जताने वालों में अयूब, नितिन तोमर, ग्राम प्रधान कृष्णपाल, मोहित तोमर, दुष्यंत, जितेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed