फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कोहरे से थम गई वाहनों की रफ्तार

कोहरे से थम गई वाहनों की रफ्तार

Thu, 09 Nov 2017 01:14 AM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
कोहरे से थम गई वाहनों की रफ्तार
बागपत। कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही। कई जगह हादसे हुए। बुधवार को दोपहर तक कोहरे का असर देखने को मिला। दिन ढलते ही फिर से कोहरे छाना शुरू हो गया। देहात क्षेत्र में तो विद्युत आपूर्ति रातभर ठप रही। इस कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मौसम के रंग बदलते ही कोहरे ने जिले को अपने आगोश में ले लिया है। पिछले दो दिन से कोहरे के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। मंगलवार की रात में दिन ढलते ही जिला कोहरे की चादर में लिपट गया था। व्यक्ति को पांच मीटर की दूरी भी नहीं दिखाई दे रही थी। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे और अन्य मार्गों पर वाहनों की स्पीड पर ब्रेक लग गया। बुधवार सुबह 11 बजे तक कोहरा पड़ा। वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए। इस दौरान हाईवे और गढ़-सोनपीत मार्ग पर जाम लगा रहा। वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूली बस जाम में फंसी रहने के कारण बच्चे समय से स्कूल नहीं पहुंच पाए। दोपहर बाद सूर्यदेव के दर्शन होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


हादसे में कई घायल
बागपत। कोहरे के कारण हाईवे स्थित लधवाड़ी मोड़ के पास कार ने बाइक को टक्कर मारी। इससे बाइक सवार अनिल और अंकित निवासी बड़ौत घायल हुए। ट्यौढ़ी के निकट बाइक सवार बड़ौत निवासी नितिन और जितेंद्र घायल हो गए। इसी तरह अन्य स्थानों पर सड़क हादसे हुए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरे से लाइट में फॉल्ट, 12 घंटे बिजली गुल
बागपत। कोहरे के कारण कई स्थानों पर विद्युत लाइन में फॉल्ट आ गया। इससे विद्युत आपूर्ति ठप रही। बिहारीपुर फीडर से सप्लाई होने वाली बिजली करीब 12 घंटे गुल रही। इसी तरह पिलाना, ढ़िकौली समेत अन्य क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित रही। इस कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे ज्यादा परेशानी का सामना पशु पालकों को करना पड़ा।

गन्ने से लदा ट्रक पलटा, मार्ग जाम
दोघट। बड़ौत-बुढाना मार्ग पर पुसार-कान्हड़ के बीच गन्ने से लदा ट्रक पलटने से मार्ग घंटों अवरुद्ध रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया।

बड़ौत-बुढाना मार्ग पर आदमपुर के गन्ना क्रय केंद्र से गन्ना भरकर ले जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पुसार कान्हड़ के बीच पलट गया। सूचना मिलते ही दोघट पुलिस मौके पर पहुंच गई और वाहनों को एक साइड में कर सभी वाहनों को निकलवाया। ट्रक चालक जमशेद ने बताया कि वह खतौली मिल के लिए गन्ना भरकर ले चला था। पुसार से आगे निकलते ही ट्रक पलट गया। गनीमत रही की किसी को कोई चोट नहीं लगी। इस बीच वाहनों की एक किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। इससे वाहन चालक परेशान बने रहे। पुलिस ने वाहनों को दूसरी साइड से निकलवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed