{"_id":"599b35db4f1c1b1b048b4981","slug":"111503344091-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
Updated Tue, 22 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
सीनियर सिटीजन्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक सुभाष नगर में हुई। इसमें खतौली के रेल हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।इसमें डॉ. ओमवीर सिंह ने खतौली में हुई रेल दुर्घटना को विभागीय लापरवाही बताया और कहा कि भाजपा शासन काल में अब तक 27 भीषण दुर्घटनाएं हो चुकी है। उन्होंने कहा रेल हादसे के बाद लाल बहादुर शास्त्री ने पद से इस्तीफा दे दिया था। बैठक में उन्होंने रेल मंत्री से इस्तीफे की मांग की। प्रीतम सिंह वर्मा ने कहा दोषियों को निलंबित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। अध्यक्षता करते महिला विंग की अध्यक्षा माया देवी ने सरकार से दोषियों को सजा दिलाने की मांग की। संचालन प्रीतम सिंह वर्मा ने किया। इसमें शिवनारायण शर्मा, हरपाल सिंह, मोहन पाल सिंह, धर्मपाल, सत्यवीर खोखर, ओमपाल राठी, धर्मवीर सिंह, शकुंतला देवी, राजकला, ओमवती आदि रहे।