{"_id":"5cd9bc45bdec2207710352df","slug":"101557773381-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ताओं ने मुख्य शिकायत केंद्र में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ताओं ने मुख्य शिकायत केंद्र में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
मीटरों में फाल्ट बताकर चेकिंग के नाम पर कर्मचारियों द्वारा की जा रही अवैध वसूली के विरोध में सोमवार को उपभोक्ताओं ने मुख्य शिकायत केंद्र पर प्रदर्शन किया। उनकी कर्मचारियों से नोकझोंक हुई। उपभोक्ताओं ने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
उपभोक्ताओं ने कहा बिजली चोरी रोकने के लिए चलाया जा रहा अभियान विभाग की बजाय अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है। बिजली चोरी की चेकिंग में लगे व प्राइवेट कर्मचारी इस गोरखधंधे को फलीभूत करने में लगे हुए हैं। आरोप लगाया कि मीटरों में चेकिंग के नाम पर फाल्ट बताकर मुख्य शिकायत केंद्र और एक्सईएन प्रथम कार्यालय में तैनात कर्मचारी उपभोक्ताओं से अवैध वसूली कर रहे हैं। आरोप लगाया कि चेकिंग के नाम बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर कुछ को तो पैसे लेकर मौके पर ही दौड़ दिया जाता है और बाद में मीटर खराब होने की एप्लीकेशन देकर मीटर बदलवा देते हैं। उन्होंने प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की बात कहीं। इनमें बबलू, सोनू, अशोक, सचिन, राजेश, सुरेंद्र, प्रमोद, नीरज, गौरव, संजीव, रवि आदि रहे। जेई रवि प्रताप ने उन्हें प्रकरण की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। जेई रवि प्रताप ने कहा शिकायत मिली है, जिसकी जांच कराकर कार्रवाई होगी।