{"_id":"5b2ab1e14f1c1b694d8b788a","slug":"101529524705-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलावलपुर गांव में नहीं पहुंच रही सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलावलपुर गांव में नहीं पहुंच रही सचिव
Updated Thu, 21 Jun 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
अलावलपुर गांव मेें कई दिन से सचिव नहीं पहुंच रही हैं, इससे गांव मेें विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बुधवार को ग्रामीण बीडीओ से मिले और कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पूजा तोमर सचिव पद पर तैनात हैं, जो पिछले कई दिन से गांव में नहीं पहुंच रही हैं। इससे गांव में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और नए विकास कार्य भी चालू नहीं हो रहे हैं। बार-बार शिकायत करने के बाद भी सचिव न तो फोन रिसीव करती हैं और न ही गांव पहुंच रही हैं। उन्होंने बीडीओ प्रेमचंद से इस संबंध में जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। मांग पूरी न होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी। इनमें अमरदीप, संजीव, जोगेंद्र, सुरेंद्र, नवीन, जयपाल, हरपाल, कल्लू आदि रहे। उधर, बीडीओ प्रेमचंद ने कहा अलावलपुर के सचिव की शिकायत मिली है। सचिव को गांव में नियमित रूप से पहुंचने के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो