{"_id":"5ad262144f1c1b86098b495d","slug":"101523737108-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्तु विज्ञान विभाग के प्रवक्ता को निलंबित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्तु विज्ञान विभाग के प्रवक्ता को निलंबित किया
Updated Sun, 15 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में शनिवार को प्रबंध समिति की बैठक हुई। इसमेें शिक्षण कार्य मेें लापरवाही करने पर जंतु विज्ञान विभाग के प्रवक्ता को निलंबित करने का निर्णय लिया।
प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता और मंत्री योगेंद्र सिंह सोलंकी के संचालन में हुई बैठक में शिक्षण कार्य में लापरवाही करने, महाविद्यालय से अनुपस्थित रहने, परीक्षा कार्यों मेें सहयोग न करने, राष्ट्रीय पर्वों का सम्मान न करने, सरकारी पत्राजातों से छेड़छाड़ करने और छात्र हितों के साथ खिलवाड़ करने आदि के आरोप में जंतु विज्ञान विभाग के प्रवक्ता हरीश वीर सिंह को निलंबित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने के लिए मंत्री योगेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की । बैठक में उपाध्यक्ष बुद्ध सिंह, उपमंत्री श्योदान तोमर, सदस्य देवेंद्र सिंह, वीरेश तोमर, हरवीर सिंह, वीरपाल सिंह, प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह, अशोक चौधरी, डॉ. एसके द्विवेदी शामिल रहे।