{"_id":"5a341a3a4f1c1bc1678c1cd6","slug":"101513364026-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत से निनाना में पसरा गम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत से निनाना में पसरा गम
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की मौत से निनाना में मातम
बागपत। फैजपुर-निनाना गांव में महिला की तबीयत अचानक खराब हुई। सीने में दर्द हुआ और देखते ही देखते उसकी मौत हो गई। परिवार में मातम छा गया। एक साल में परिवार के चार सदस्यों की मौत इसी तरह के लक्षणों से हो चुकी है।
फैजपुर-निनाना निवासी संतू की पत्नी भरपाई (60) शुक्रवार सुबह घर पर कपड़ों की धुलाई कर रही थी। अचानक उसके सीने में दर्द हुआ। परिजनों ने उसका निजी चिकित्सक से इलाज कराया, हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। उसके बेटे जयवीर ने बताया कि इससे पहले एक साल के अंदर उसके पति संतु (61) के अलावा 32 और 35 वर्षीय बेटों की मौत हो चुकी है। उनकी मौत से पहले उन्हें भी सीने में दर्द जैसे लक्षण देखने में आए थे। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण स्थानीय चिकित्सक से ही इलाज कराते रहे।