फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भगवान चंद्रप्रभु और पार्श्वनाथ की जयंती मनाई

भगवान चंद्रप्रभु और पार्श्वनाथ की जयंती मनाई

Sat, 16 Dec 2017 12:23 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
भगवान चंद्रप्रभु और पार्श्वनाथ की जयंती मनाई
भगवान चंद्रप्रभु और पार्श्वनाथ की जयंती मनाई
विज्ञापन

अमीनगर सराय। कस्बे में जैन संत क्षुल्लक सहजसागर जी महाराज के सानिध्य में भगवान चंद्रप्रभु और पार्श्वनाथ भगवान की जयंती मनाई गई। पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर प्रांगण में जन्मकल्याणक मनाते हुए श्रद्धालुओं ने उनका पालना झुलाया। पंडित धनराज जैन ने मंगलचरण कर नए बने रजत पालने का उद्घाटन किया और समाज के अध्यक्ष विनोद जैन ने सर्वप्रथम पालना झुलाया। सुधीर जैन, अंशिका जैन, शगुन जैन, शुभम जैन, दिव्या वर्मा, पूर्वी जैन ने भजन प्रस्तुत किए। क्षुल्लक सहज सागर जी महाराज ने अपने प्रवचन में भगवान पार्श्वनाथ के संघर्षपूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला। इंद्रसैन जैन, सुखवीर सिंह जैन, अशोक जैन, राकेश जैन, अरूण जैन, संदीप जैन, कुलदीप, भूषण, अमित, दिनेश, अनिल, प्रवीण का सहयोग मौजूद रहे।

रैन बसेरों में निराश्रितों को एंबुलेंस से लाया जाएगा
बागपत। डीएम भवानी सिंह खंगारौत कहा सर्दी बढनी शुरू हो गई है। एसडीएम और नगर पालिका ईओ चिन्हित स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराएंगे। सभी रैन बसेरे खुले रहने चाहिए।
विज्ञापन

कैंप कार्यालय में मीटिंग के दौरान उन्होंने कहा कि समाजसेवी, पेट्रोल पंप एसोसिएशन, व्यापार मंडल के सहयोग से जगह-जगह रेन बसेरा संचालित कर निराश्रितों को ठंड से बचाया जाएगा। सर्दी से बचाव को कंबल और खाने की व्यवस्था की जाएगी। निर्देश दिए पुआल के ऊपर गद्दे, दरिया डालकर व्यवस्था बनाई जाएगी। पेयजल के लिए पानी उपलब्ध कराया जाएगा। तीनों तहसीलों के मुख्य चौराहे एवं प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जाएगी। निराश्रित लोगों को रेन बसेरा पर लाने की व्यवस्था 108 एंबुलेंस के माध्यम से कराई जाएगी। इनका शुभारंभ विधायक, चेयरमैन से कराया जाएगा। सीडीओ चांदनी सिंह, एडीएम वित्त लोकपाल सिंह, एसडीएम विवेक कुमार यादव, तहसीलदार और ईओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed