{"_id":"59fb71f04f1c1b70548ba946","slug":"101509650928-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं का मंडल टॉपरों ने किया मार्गदर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं का मंडल टॉपरों ने किया मार्गदर्शक
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में चल रहे प्री-एग्जाम टेस्ट में बृहस्पतिवार को परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं का यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट व हाईस्कूल वर्ष 2017 के मंडल टॉपर छात्रों ने मार्गदर्शन किया। बाद में संघन चेकिंग के बाद एग्जाम में छात्रों को शामिल किया।
प्री-एग्जाम टेस्ट शुरू होने से पूर्व कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने किया। कार्यक्रम में परीक्षा मेें शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट और हाईस्कूल वर्ष 2017 के मंडल टॉपर छात्राएं खुशबु शर्मा और अंजलि कटारियां ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरूरत नहीं है। जरूरत है तो बस नियमित रूप से सात-आठ घंटे गहनता के साथ पढ़ाई करने की। यदि कोई छात्र 14 से 15 घंटे बिना रूचि के साथ पढ़ाई कर रहा है तो मानों उसने अपना समय नष्ट कर दिया। उन्होंने बताया कि परीक्षा में सबसे पहले प्रश्न को ठीक से पढ़े और बाद मेें उसका उत्तर दें। इसके बाद परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र-छात्राओं की संघन चेकिंग की । छात्रों के मोबाइल, किताबें व अन्य सामग्री परीक्षा केंद्र से बाहर रखवाई इस दौरान कॉलेज के डायरेक्टर चौधरी ने बताया परीक्षा का मुख्य उद्देश्य गत वर्ष 2017 की तरह इस बार वर्ष 2018 में भी मंडल टॉपर छात्र निकालना है। संचालन रणपाल सिंह ने किया।