फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पशुओं को नहीं लगे मुंहपका-खुरपका के टीके

पशुओं को नहीं लगे मुंहपका-खुरपका के टीके

Mon, 18 Sep 2017 01:32 AM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
पशुओं को नहीं लगे मुंहपका-खुरपका के टीके
बागपत। जिले में पशु चिकित्साधिकारी और प्राइवेट पैरावेट चिकित्सकों की हड़ताल से पशुओं में मुंहपका और खुरपुका का टीकाकरण नहीं हो सका। उन्होंने कहा जब तक मांगे पूरी नहीं होगी तब तक कार्य का बहिष्कार रहेगा।
विज्ञापन

जिले में पशुओं को मुंहपका और खुरपका रोग से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान शनिवार से शुरू किया । 4.89 लाख वैक्सीन भी पशु चिकित्सकों को पहुंचा दी । प्राइवेट पैरावेट चिकित्सकों से सहयोग के लिए अपील की, लेकिन उन्होंने मांगों को लेकर अभियान से पहले ही कार्य करने से इंकार कर दिया। पशु चिकित्सा विभाग से ही 21 लोगों की टीम तैयार कर टीकाकरण के लिए लगा दी ।
विज्ञापन

शनिवार को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजपाल सिंह ने छपरौली और बड़ौत ब्लॉक में टीकाकरण के लिए निरीक्षण करने पहुंचे, लेकिन उन्हें कहीं भी उन्हें डॉक्टरों की टीम टीकाकरण के लिए नजर नहीं आई। चिकित्सकों से वार्ता की तो उन्होंने बताया प्रदेश स्तर से टीकाकरण के कार्य का बहिष्कार किया हुआ है। जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक वह कार्य नहीं करेंगे। पशु चिकित्साधिकारी ने बताया जल्द ही इनकी मांगों पर शासन गंभीर है। सभी मांगे पूरी होगी। एक-दो दिन में अभियान में जुट जाएंगे। उधर, पैरावेट पशु मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह धनकड़ ने बताया संगठन के सदस्यों से टीकाकरण के लिए सहयोग मांगा , लेकिन संघ के आदेश पर इसका बहिष्कार किया है। जब तक मांग पूरी नहीं होगी, तब तक कोई सदस्य सहयोग नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed