फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth joining modern agricultural technology, enthusiasm shown in drone training

Azamgarh News: आधुनिक कृषि तकनीक से जुड़ रहे युवा, ड्रोन प्रशिक्षण में दिखा उत्साह

Fri, 08 May 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Youth joining modern agricultural technology, enthusiasm shown in drone training
कोटवा ​स्थित कृषि महाविद्यालय में कृषि स्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को कृषि
रानी की सराय। कोटवा स्थित कृषि महाविद्यालय में कृषि स्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं तथा महिलाओं को आधुनिक तकनीकी ज्ञान एवं कौशल विकास के उद्देश्य से ‘कृषि में ड्रोन का महत्त्व’ विषय पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।
विज्ञापन

कार्यशाला में आईएफएफसीओ फर्टिलाइजर कंपनी प्रा. लि. के क्षेत्रीय कार्यालय लालगंज से आए विशेषज्ञ दुष्यंत सिंह ने छात्रों को कृषि ड्रोन की उपयोगिता, संचालन एवं उसके विभिन्न तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। साथ ही खेतों में ड्रोन के माध्यम से कीटनाशक एवं उर्वरक छिड़काव का सजीव प्रदर्शन भी किया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि ड्रोन तकनीक से समय और लागत दोनों की बचत होती है तथा खेती अधिक सटीक, प्रभावी और आधुनिक बनती है। कार्यक्रम के दौरान छात्रों में ड्रोन तकनीक को लेकर काफी उत्साह और जिज्ञासा देखने को मिली।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने ड्रोन संचालन, रखरखाव तथा कृषि में इसके व्यावहारिक उपयोग से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों उत्तर दिया। अधिष्ठाता प्रो. धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्रों को ‘ प्रयोगशाला से प्रक्षेत्र ’ तक आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ना है, ताकि वे कम रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशकों एवं खरपतवार नाशक के प्रयोग के माध्यम से पर्यावरण और मृदा स्वास्थ्य की रक्षा कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed