फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth dies in car-bike collision, another injured

Azamgarh News: कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, एक अन्य घायल

Fri, 19 Jan 2024 02:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in car-bike collision, another injured
रानी की सराय। थाना क्षेत्र के जगरनाथ सराय के पास बृहस्पतिवार को दिन में कार-बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य किशोर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

रानी की सराय के जमुलपुर साखीपुर गांव निवासी शिव कुमार 19 और साहिल कुमार 13 बृहस्पतिवार को दिन ढाई बजे बाइक से कहीं जा रहे थे। अभी वे जगरनाथ सराय के पास ही पहुंचे थे कि कार से बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में शिवकुमार की मौके पर ही मौत हो गई और साहिल घायल हो गया। सूचना पर रानी की सराय थाना पुलिस पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल भेजने के साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चार भाई और एक बहन बताए गए हैं। वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed