फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth dies due to unknown vehicle

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत

Fri, 26 Feb 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to unknown vehicle
मेजवां। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सुदनीपुर गांव के पास बृहस्पतिवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह अपनी ससुराल से घर लौट रहा था।
विज्ञापन

फूलपुर के पलिया माफी गांव निवासी विजय विश्वकर्मा (50) उर्फ भोला बृहस्पतिवार की सुबह अपनी ससुराल दिलौरी गांव गया हुआ था। देर रात लगभग साढ़े आठ बजे वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। अभी वह सुदनीपुर गांव के पास ही पहुंचा था कि अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री का पिता था। हादसे के बाद दुर्घटना करने वाला मय वाहन मौके से फरार हो गया। मृतक गांव में ही आटा चक्की चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed