{"_id":"611696f88ebc3ee03c6dbcd1","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-high-tension-wire-azamgarh-news-vns60591709","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन तार की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन
बलरामपुर अतरौलिया थाना क्षेत्र के डोमनपुर गांव शुक्रवार की सुबह हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वह सोलर लाइट को ठीक कर रहा था, उसी दौरान ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया।
ठोमनपुर गांव के प्रधान के घर के सामने लगा सोलर लाइट का खंभा बृहस्पतिवार को गिर गया, जिसे ठीक करने के लिए प्रधान ने गांव के ही रहने वाले उदयभान (32) लौटू को बुलाया हुआ। उदयभान गिरे सोलर लाइट के खंभे को उठा कर लगा रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजरे हाई टेंशन तार से खंभा सट गया और पूरे खंभे में हाईटेंशन करंट उतर आया। इसकी चपेट में आकर उदयभान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची अतरौलिया थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतक दो पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था।
स्टे वायर में उतर रहे करंट से बालक झुलसा, गंभीर
सरायमीर स्थानीय कस्बा के पठानटोला मुहल्ले में बिजली के खंभे में सहारे के लिए लगने वाले स्टेक वायर में उतर रहे करंट की चपेट में आकर 10 वर्षीय बालक झुलस गया। उसे जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन
पठानटोला मुहल्ला निवासी अजीम (10) पुत्र मुश्ताक अहमद मदरसा बैतूल ओलूम सरायमीर में कक्षा तीन का छात्र है। शुक्रवार को दिन में 11 बजे वह कहीं जा रहा था। मुहल्ले में ही लगे बिजली के एक खंभे से लगे स्टेक वायर में उतर रहे करंट की चपेट में बालक आ गया। जब तक उसे लोग तार से अलग करते तब तक वह झुलस गया। आनन-फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। मिुहल्ले का ही एक व्यक्ति स्टे वायर से अपने घर की केबल बांध कर ले गया है, जिसके चलते ही स्टे वायर में करंट उतर रहा था और हादसा हो गया।