{"_id":"618956fdc13f0508ab02d453","slug":"youth-commits-suicide-to-harassment-by-girls-case-against-two-sisters","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: लड़कियों की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर युवक ने दी जान, दो सगी बहनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: लड़कियों की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर युवक ने दी जान, दो सगी बहनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Mon, 08 Nov 2021 10:27 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 08 Nov 2021 10:27 PM IST
सार
आजमगढ़ में एक युवक ने पेड़ पर रस्सी के सहारे लटककर जान दे दी। उसने दो सगी बहनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मृतक के भाई ने दोनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने रविवार को पेड़ पर रस्सी के सहारे लटक कर जान दे दी। उसके पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने दो सगी बहनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मृतक के भाई ने दोनों बहनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक शनिवार को परिजनों के साथ किसी वैवाहिक समारोह में शामिल होने गया था। वहां से वापस आने के बाद परिजन सोने चले गए। रविवार की सुबह गांव के लोगों ने युवक का शव एक पेड़ से लटका हुआ देखा। बाद में पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और कपड़ों आदि की तलाशी ली जिसमें एक सुसाइड नोट मिला।
विज्ञापन
जिस पर उसने गांव की ही रहने वाली एक लड़की और उसकी बहन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। जिसके क्षुब्ध होकर ही उसने आत्महत्या करने की बात कही थी। इसके बाद मृतक के भाई मनीष यादव ने पुलिस को दोनों बहनों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने जांच में जुट गई है। युवक की शादी तीन माह पूर्व हुई थी। वह दो भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन