फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Young man injured in protest against molestation

छेड़खानी के विरोध पर युवक को मारपीट किया घायल

Fri, 28 May 2021 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Young man injured in protest against molestation
तरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की के साथ 11 मई को हुई छेड़खानी को लेकर विवाद हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। शुक्रवार की सुबह लड़की के परिवार का युवक निमंत्रण बांटने जा रहा था। इसी दौरान आरोपी युवकों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट कर घायल कर दिया। अस्पताल में घायल युवक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। तरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते 11 मई को कुछ मनबढ़ युवकों ने गांव की ही एक लड़की के साथ छेड़खानी की थी। इस बात का उलाहना देने पर छेड़खानी करने वाले पक्ष के लोग मारपीट पर आमादा हो गए। घटना की सूचना पुलिस तक पहुंची तो कुछ पुलिस कर्मी गांव में आए और दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। पुलिस के समझौते के बाद भी छेड़खानी करने वाले युवक शिकायत करने वाले पक्ष के युवक से खार खाए हुए थे। शुक्रवार को पीड़िता के परिवार का युवक 18 वर्षीय दीपक कहीं निमंत्रण बांटने जा रहा था। इसी दौरान मनबढ़ युवकों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट कर मरणासन्न हाल में छोड़ फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाबत थाने पर तहरीर दे दी गई है। घायल युवक के बड़े भाई की शनिवार को शादी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed