{"_id":"6ab7919a8f336eefb30ce358","slug":"young-man-dead-body-found-hanging-from-tree-in-garden-at-azamgarh-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर; बताई ये बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर; बताई ये बड़ी बात
Sat, 26 Sep 2026 03:04 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 26 Sep 2026 03:04 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले में बगीचे में एक पेड़ से लटका युवक का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गंभीरपुर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच की।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के हरईरामपुर गांव के सिवान स्थित बगीचे में शनिवार सुबह पेड़ से एक व्यक्ति का शव लटका मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच की। शव की पहचान हरईरामपुर निवासी (40 वर्ष) अरमान पुत्र अमीन के रूप में हुई।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार अरमान पूर्व में सैलून चलाते थे। उनकी पत्नी सूफियाना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज भी चल रहा था। शुक्रवार रात करीब 11 बजे अरमान बिना बताए घर से निकल गए। परिजनों ने रात में उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; वाराणसी की प्रमुख खबरें: बंधक बनाकर जबरन विवाह का आरोप, पिता-पुत्र और मां से मारपीट; 36 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन
शनिवार सुबह ग्रामीणों ने बगीचे में पेड़ से शव लटका देखा और इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी। थाना प्रभारी अमित कुमार त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अमित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पत्नी की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।