फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi top news today Police FIR arrest and fraud cases in case of forced marriage

वाराणसी की प्रमुख खबरें: बंधक बनाकर जबरन विवाह का आरोप, पिता-पुत्र और मां से मारपीट; 36 लाख की धोखाधड़ी

Sat, 26 Sep 2026 01:53 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 26 Sep 2026 01:53 PM IST
सार

वाराणसी में बंधक बनाकर जबरन विवाह के आरोप में 10 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई। मवेशियों के लिए खूंटा गाड़ने पर पिता-पुत्र और मां से मारपीट की गई। मामले में छह पर प्राथमिकी दर्ज की गई। 

विज्ञापन
Varanasi top news today Police FIR arrest and fraud cases in case of forced marriage
वाराणसी की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंधक बनाकर जबरन विवाह का आरोप, 10 पर प्राथमिकी

विज्ञापन

रामनगर के सूजाबाद पड़ाव में युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर गलत संबंध बनाने, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये ऐंठने और बंधक बनाकर जबरन नोटरी विवाह कराने का मामला सामने आया है। नवलपुर बसही निवासी अभिषेक प्रजापति की तहरीर पर पुलिस ने अदालत के आदेश से 10 लोगों और अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है। अभिषेक के अनुसार, सोशल मीडिया के जरिये सुनैना कुमारी से उसकी बातचीत होती थी। आरोप है कि 14 जुलाई को सुनैना ने उसे अपने मौसा के घर बुलाकर खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया और गलत संबंध बनाए। विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करीब 25 हजार रुपये वसूले गए। 25 और 29 जुलाई को लोहे की रॉड से हमला कर घायल करने और बंधक बनाकर जबरन नोटरी विवाह कराने का भी आरोप है। पीड़ित 10 अगस्त को किसी तरह भाग निकला। थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
  
मवेशियों के लिए खूंटा गाड़ने पर पिता-पुत्र और मां से मारपीट, छह पर प्राथमिकी
अदमापुर (महनाग) गांव में मवेशियों के लिए खूंटा गाड़ने को लेकर हुए विवाद में युवक और उसके माता-पिता की पिटाई गई। इस मामले में श्यामरथी यादव की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस को दी गई तहरीर में शयामरथी ने बताया कि 19 सितंबर को माता-पिता के साथ घर के पास मवेशियों के लिए खूंटा गाड़ रहे थे। हुबलाल, सत्यनारायण, दशरथलाल, बसंतलाल, आशीष यादव और सूरज यादव ने लाठी से हमला किया। थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि इस मामले में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


संरक्षित पशु से अश्लीलता-क्रूरता करने का आरोपी गिरफ्तार
रामघाट क्षेत्र में संरक्षित पशु के साथ अश्लील कृत्य और क्रूरता करने के आरोपी प्रदीप कुमार रावत उर्फ प्रदीप को कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात पुराना पान दरीबा लक्सा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। वायरल वीडियो के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी लक्सा थाना क्षेत्र के पुराना पान दरीबा का निवासी है। घटना 17 सितंबर की रात लगभग 11 बजे रामघाट थाना कोतवाली क्षेत्र में हुई थी। पीले कुर्ते में व्यक्ति द्वारा संरक्षित पशु के साथ अश्लील कृत्य करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान की। आरोपी प्रदीप कुमार रावत उर्फ प्रदीप बाबा को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ पशु क्रूरता समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
 
साइबर फ्रॉड की जांच में हिसार पुलिस पहुंची मिर्जामुराद
हरियाणा के हिसार साइबर थाने में दर्ज साइबर फ्रॉड के मामले की जांच के लिए हरियाणा पुलिस की टीम शुक्रवार को मिर्जामुराद पहुंची। पुलिस के अनुसार हिसार साइबर थाने में साइबर फ्रॉड से संबंधित मामला दर्ज है। विवेचना के दौरान पुलिस को एक बैंक खाते में संदिग्ध लेनदेन की जानकारी मिली। जांच में सामने आया कि खाते से 95 हजार से एक लाख रुपये का लेनदेन हुआ था। खाते की जानकारी के आधार पर खाताधारक अमन सरोज का पता जुटाया गया। थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि करीब पांच बजे हरियाणा पुलिस की टीम स्थानीय पुलिस के साथ गुरुदासपुर गांव पहुंची। वहां खाताधारक के घर जाकर उसके संबंध में जानकारी जुटाई गई। अमन सरोज घर पर नहीं मिला। इसके बाद हरियाणा पुलिस की टीम बिना खाताधारक से मुलाकात किए वापस लौट गई। स्थानीय पुलिस के मुताबिक मामले की जांच हरियाणा पुलिस कर रही है।

जमीन दिलाने के नाम पर 36 लाख रुपये की धोखाधड़ी, प्राथमिकी दर्ज
जमीन दिलाने के नाम पर 36 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में मानवेंद्र कुमार और उसके पिता महेश प्रसाद के खिलाफ सिकरौल निवासी निधि ने प्राथमिकी दर्ज कराई। निधि के अनुसार,मानवेंद्र और महेश प्रसाद ने पटना के पास मकान बनाने के लिए जमीन दिलाने का झांसा दिया। उन्होंने 36 लाख रुपये लिए। रकम बैंक खाते में दी गई थी। बाद में निधि को पता चला कि जमीन विवादित है। उन्होंने जमीन लेने से इन्कार कर अपनी रकम मांगी। मानवेंद्र ने रकम लौटाने का आश्वासन दिया और इकरारनामा भी तैयार किया गया था।अब तक केवल 1.50 लाख रुपये ही वापस मिले। थाना प्रभारी राजकिशोर पांडेय ने बताया कि बैंक विवरण, भुगतान संबंधी अभिलेख और इकरारनामे जैसे साक्ष्यों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।  
 
महिला और बच्चे को घर से निकालने का आरोप
फूलपुर थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति पर दूसरी महिला से कथित संबंध होने का आरोप लगाया है। विवाहिता का आरोप है कि इसका विरोध करने पर पति ने उसे एक वर्षीय बच्चे के साथ घर से निकाल दिया। पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में विवाहिता ने बताया कि वर्ष 2021 में उसकी शादी फूलपुर थाना क्षेत्र के निवासी युवक से हुई। आरोप है कि कुछ समय से पति का बड़ागांव थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से कथित संबंध हो गया। विरोध करने पर नाराज होकर पति ने उसे बच्चे समेत घर से निकाल दिया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष विनोद त्रिपाठी ने बताया कि विवाहिता की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। 

किराना दुकान में चोरी का प्रयास
सिंहपुर गोला में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने किराना दुकान में चोरी करने का प्रयास किया। दुकानदार के जागने और शोर मचाने पर चोर मौके से भाग निकले। सभी चोरों ने मुंह बांध रखा था। सिंहपुर गोला निवासी अभिषेक यादव मकान के ऊपरी तल पर परिवार के साथ रहते हैं और नीचे किराना की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि रात करीब 11 बजे दुकान बंद कर परिवार के साथ ऊपर चले गए। देर रात करीब छह चोर दुकान का ताला तोड़ने लगे। आवाज सुनकर उनकी नींद खुल गई। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी जाग गए। लोगों के जुटने पर चोर भाग निकले। थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। 
 
जन्मदिन मना रहे युवक को जान से मारने की धमकी, कार में तोड़फोड़
भेलूपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर इलाके में कार में जन्मदिन मना रहे युवक को धमकी देने और कार में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने रानीपुर निवासी संगीता तिवारी की तहरीर पर आरोपी शैलेंद्र यादव, संदीप सेठ, वेदान सोनकर उर्फ काली सोनकर समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। तहरीर के अनुसार, उनका बेटा श्रेयम तिवारी कार में जन्मदिन मना रहा था। आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि जन्मदिन कहीं और मनाओ, नहीं तो कार तोड़कर आग लगा देंगे। आरोप है कि रात में शिल नगर कॉलोनी में खड़ी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। थाना प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।  

छह लोगों को बैठाकर गंगा में नाव संचालन का वीडियो वायरल
प्रतिबंध के बावजूद गंगा में नाव संचालन का वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार को वायरल हो गया। इसमें एक नाव पर छह लोग सवार होकर नौकायन करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद गंगा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे। वीडियो में नाव को हाथ वाले चप्पू से चलाते हुए देखा जा रहा है। मामले में एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई गई। जांच में सामने आया कि गायघाट के सामने गंगा नदी के दूसरी ओर मछली पकड़ने वाले नाविक नाव चला रहे थे। नाविक मल्लाह समुदाय के थे। उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई है। अभी नाव संचालन की अनुमति नहीं है। पानी कम होने के बाद संचालन की अनुमति दी जाएगी।  

जंगली जानवर के हमले से महिला घायल
चोलापुर थाना क्षेत्र के कोईलों गांव में शुक्रवार सुबह जंगली जानवर के हमले से महिला मीरा देवी (52) गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानवर ने उनके नाक और हाथ पर हमला किया। महिला को पांडेयपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परिजनों के अनुसार, मीरा देवी शुक्रवार सुबह अपने घर के बाहर खड़ी थीं। इसी दौरान जंगली जानवर ने हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने जानवर को भगाया। हमले में मीरा देवी के नाक और हाथ में गहरे घाव हो गए थे। ग्रामीणों ने बताया कि सियार ने हमला किया था। उसे मार दिया गया है। वहीं, डीएफओ निधि चौहान ने बताया कि चोलापुर में जंगली जानवर के काटने की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद यदि कोई जंगली जानवर सामने आता है तो उसे रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed