फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Write a letter to the Foreign Minister demanding to bring the dead body to the country

विदेश मंत्री को पत्र लिख शव को देश लाने की मांग

Tue, 09 Aug 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Write a letter to the Foreign Minister demanding to bring the dead body to the country
आजमगढ़। खाड़ी देश में काम करने गए व्यक्ति की कंपनी में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों को सूचना मिली तो परिवार को कोहराम मच गया। लेकिन अब कंपनी शव देने के लिए चार लाख रुपये की मांग कर रही है। जिससे परेशान परिजनों ने विदेशी मंत्री को पत्र लिखकर शव को देश लाने की मांग की है। सोमवार को डीएम कार्यालय कंधरापुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के रहने वाले अविनाश अपने साथ ग्रामीणों को लेकर पहुंचे। उनका कहना है कि उनके पिता चंद्रजीत यादव करीब तीन वर्ष पहले सऊदी अरब के हफर अलबातीन में अब्दुल्ला नामक कंपनी में काम करने के लिए गए थे। सात अगस्त को उनकी कंपनी में संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई। इसकी जानकारी उनके साथ काम कर रहे अन्य लोगों ने फोन पर दी। जब परिजनों ने कंपनी में संपर्क किया और शव को सौंपने की मांग की तो कंपनी चार लाख रूपये की मांग कर रही है। पीड़ित परिजनों ने बताया कि वे चार भाई बहन हैं और उनकी माली हालत इतनी अच्छी नहीं है कि वे चार लाख रूपये दे सकें। पीडित ने जिला प्रशासन के माध्यम से विदेश मंत्री को पत्र सौंप कर पिता के शव को वापस लाने और संदिग्ध परिस्थियों में हुई मौत की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed