{"_id":"6afa099a64c0befa480017db","slug":"pay-one-lakh-the-amount-has-to-be-given-to-the-cmo-and-the-superintendent-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-160590-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: एक लाख दीजिए, सीएमओ और अधीक्षक देनी है रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: एक लाख दीजिए, सीएमओ और अधीक्षक देनी है रकम
विज्ञापन
वसूली से जुड़ा एक ऑडियो और वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसकी जानकारी होते ही सीएमओ के निर्देश पर जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी गई।
शनिवार को लालगंज के एक अस्पताल से वसूली का ऑडियो वायरल हो गया। इस ऑडियो में एक व्यक्ति से बात करने वाला व्यक्ति कह रहा है कि आपका अस्पताल पंजीकृत नहीं है। इसलिए एक लाख रुपये दीजिए, नहीं तो अस्पताल को सील कर दिया जाएगा। हम लोग इसी तरह से अस्पतालों का संचालन कराते हैं।
दूसरी ऑॅडियो में वह व्यक्ति कह रहा है कि कहां हैं, आप जल्दी से पैसा दीजिए, सीएमओ और अधीक्षक के पास पहुंचाना है। अस्पताल का व्यक्ति पूछता है कि पैसा कुछ कम नहीं हो सकता है, इस पर वह व्यक्ति कहता है कि आप आकर अधीक्षक से बात कर लीजिए। इसके साथ ही एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें उस व्यक्ति से कोई व्यक्ति बात कर रहा है। इसमें पैसा मांगने की पूरी बात बताई जा रही है।
विज्ञापन
सीएमओ के निर्देश पर गठित हुई जांच टीम
वायरल ऑडियो और वीडियो की जानकारी होने के बाद सीएमओ के निर्देश पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एआर सिंह ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में डॉ. सुधीर मिश्रा, डाॅ. प्रिंस मोदी और दिलीप कुमार शामिल हैं।
जिन कर्मचारियों पर आरोप लगे हैं, उनमें डॉ. चंदन के साथ ही डाटा एंट्री ऑपरेटर अभिनव कुमार शामिल हैं। दोनों ही स्वास्थ्य केंद्र पर संविदा कर्मी के रूप में तैनात हैं। चिकित्सा अधीक्षक को कमेटी बनाकर जांच कराने का निर्देश दिया गया है। अगर यह रिपोर्ट संतोषजनक नहीं आती है तो जिले स्तर से कमेटी का गठन कर जांच कराई जाएगी। - डाॅ. एनआर वर्मा, सीएमओ।