फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Workers beaten by stopping work on Labor Day

मजदूर दिवस पर काम रोककर मजदूरों को पीटा

Fri, 01 May 2020 06:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Workers beaten by stopping work on Labor Day
मारपीट करने वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के लिए सरायमीर थाने पहुंचे मजदूर। - फोटो : AZAMGARH
सरायमीर। असाढ़ा गांव में शुक्रवार को मनरेगा मजदूरों द्वारा किए जा रहे चकरोड निर्माण कार्य को मनबढ़ ने रोकवा दिया। विरोध करने पर मारपीटकर चार मजदूरों को घायल कर दिया। आक्रोशित मजदूर सरायमीर थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

असाढ़ा गांव से गोसड़ी गांव में जाने वाले चकमार्ग पर ग्राम प्रधान मनरेगा मजदूरों से मिट्टी फेंकवा रहे थे जिसे असाढ़ा गांव निवासी हिसामुद्दीन और शहाबुद्दीन रोकवा दिया। साथ ही चार मजदूरों को पीटकर घायल कर दिया। इसमें बबलू पुत्र संतलाल, कमलौता पत्नी राम केश, राजेश पुत्र नारायण, राम नेवाज पुत्र सिरपत घायल हो गए। मनरेगा मजदूरों का कहना था कि बुधवार से चकमार्ग पर काम हो रहा था। वह बुधवार को भी आकर मना किया कि काम मत करना। बृहस्पतिवार को भी आकर मना किया। शुक्रवार को पुन: काम शुरू हुआ तो आरोपियों ने पहुंचकर हमें मारपीटकर घायल कर दिया। साथी की पिटाई से नाराज 35 से अधिक मजदूर हाथ में फावड़ा, खांची लेकर थाने पहुंचकर कार्रवाई के लिए तहरीर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ग्राम प्रधानपति पंकज ने बताया कि मनबढ़ बगैर किसी विवाद के ही मजदूरों को पीटकर घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सरायमीर अनिल सिंह ने बताया की आरोपी गिरफ्तार हैं। इन्हें जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed