फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Women outspoken about occupation of land, warned

भूमि पर कब्जे को लेकर मुखर हुई महिलाएं, दी चेतावनी

Fri, 12 Mar 2021 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Women outspoken about occupation of land, warned
रौनापार के खरहिया ढाला में अपनी मागों को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : AZAMGARH
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के खरैलिया ढाला भूमि पर कब्जे को लेकर हुए विवाद मामले को लेकर महिलाओं ने बीज प्रमाणिकरण बोर्ड की चेयरमैन रेखा वर्मा के समक्ष मुखर हो गई। महिलाओं ने दोषी एसओ रौनापार व सीओ सगड़ी पर तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि जल्द फर्जी गिरफ्तार किए गए लोग रिहा नहीं किए गए और दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़क पर उतर कर प्रदर्शन को बाध्य होंगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को महुला गढ़वल बांध पर खरैलिया ढाला पर अपना दल एस जिलाध्यक्ष विजय पटेल की अध्यक्षता में सभा का आयोजन हुआ। इसमें भाग लेने के लिए मुख्य अतिथि के रुप में बीज प्रमाणिकरण बोर्ड की चेयरमैन रेखा वर्मा आई हुई थीं। इस सभा के दौरान बीते सात मार्च को ओम प्रकाश वर्मा व श्याम जी पटेल के बीच हुए भूमि विवाद व पुलिस की कार्रवाई के बाबत महिलाओं ने शिकायत की। महिलाओं ने कहा कि भूमि विवाद के मामले में पुलिस ने एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए पांच महिलाओं व पांच पुरुषों की जम कर पिटाई किया और फर्जी मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भी भेज दिया। रेखा वर्मा ने कहा कि वे पीड़ित परिवार के साथ हैं और राष्ट्रीय अध्यक्षा अनुप्रिया पटेल के निर्देश पर यहां आई है। पीड़ित परिवार की फतिया देवी, सुनीता पटेल, लल्लन पटेल आदि ने अपनी पीड़ा को उनके समक्ष व्यक्त किया। पीड़ितों का कहना था कि 2009 में घाघरा नदी की कटान में वे विस्तापित हुए है और अपनी ही जमीन पर कब्जा लेने के लिए पुलिस की लाठी खानी पड़ रही है। फर्जी मुकदमा दर्ज कर एसओ व सीओ उन्हें जेल भेज रहे है। रेखा शर्मा ने कहा कि किसी का भी उत्पीड़न नहीं होगा। विवाद का सही निपटरा तीन दिन के अंदर नहीं होता है तो वे स्वयं महिलाओं के साथ सड़क पर उतरेंगी। सभा को राम प्रसाद पटेल, विनोद निषाद, दुर्गा शुक्ला, महेंद्र शर्मा, रामधन पटेल आदि ने भी संबोधित किया। श्याम विजय पटेल ने कहा कि रौनापार पुलिस ने इस घटना में नंगा नाच किया है। महिलाओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed