फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Woman dies due to excessive bleeding, ruckus

Azamgarh News: अत्याधिक रक्तस्राव से महिला की मौत, हंगामा

Wed, 21 Jun 2023 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to excessive bleeding, ruckus
कस्बा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल पर अनैच्छिक गर्भपात कराने पहुंची महिला की अत्यधिक रक्तस्राव से मौत हो गई। मौत पर परिजनों ने अस्पताल पर हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजन अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। सीओ लालगंज भी मौके पर पहुंचे तो परिजन कहासुनी करने लगे। ऐसे में पुलिस ने लाठी भांज कर उन्हे खदेड़ा और शव को कब्जे में लिया। साथ ही छह लोगों को हिरासत में लिया। मेंहनगर के हटवां आइमा गांव निवासिनी अंजली (30) पत्नी मंतोष को पहले से ही दो बेटियां थी। तीसरा बच्चा भी गर्भ में आ गया तो अंजली व उसके परिजनों ने गर्भपात कराने का निर्णय लिया। अंजली को कस्बा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अस्पताल के डॉक्टर ने उसका गर्भपात कराया। गर्भपात के बाद अत्यधिक रक्तस्राव से अंजली की हालत बिगड़ गई तो अस्पताल प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हुए थे कि रास्ते में ऊंची गोदाम के पास ही उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर वापस अस्पताल पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजन अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए संचालिका को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। इसी दौरान सीओ लालगंज मनोज रघुवंशी भी मौके पर पहुंचे तो परिजन कहासुनी करने लगे और मौके पर डीएम-एसपी को बुलाए जाने की मांग करने लगे। जिस पर पुलिस ने लाठियां भांज कर हंगाना कर रहे लोगों को खदेड़ा और शव को लेकर थाने चली गई। इस दौरान पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed