{"_id":"69fdb90d22719b97a00b4585","slug":"woman-died-under-suspicious-circumstances-in-azamgarh-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: घर में चल रही थी ननद की शादी की तैयारियां, संदिग्ध परिस्थितियों में भाभी की मौत; मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: घर में चल रही थी ननद की शादी की तैयारियां, संदिग्ध परिस्थितियों में भाभी की मौत; मचा हड़कंप
Fri, 08 May 2026 03:51 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 08 May 2026 03:51 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के ग्राम खमौली का मामला है। एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार में उसकी चचेरी ननद की शादी शुक्रवार को होनी थी। ऐसे में महिला की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो व रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के ग्राम खमौली निवासी 35 वर्षीय पूनम बिंद पत्नी सुरेंद्र बिंद की बृहस्पतिवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं मायके पक्ष ने बिना सूचना अंतिम संस्कार की तैयारी किए जाने पर संदेह जताया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
ससुर सोनई बिंद का कहना है कि पूनम बिंद को अचानक पेट में तेज दर्द उठा, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए मुक्तिपुर स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ गई और चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका की चचेरी ननद की शादी शुक्रवार को होनी थी। घटना के बाद शादी की तैयारियां रोक दी गईं। अब विवाह सादगी के साथ मंदिर में संपन्न कराया जाएगा। टेंट सहित अन्य सामान भी वापस कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
मृतका की मां जयमूर्ति निवासी करेला गांव थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर ने आरोप लगाया कि उन्हें बेटी की मौत की सूचना समय पर नहीं दी गई। उनका कहना है कि बिना मायके पक्ष को जानकारी दिए अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी, जिससे उन्हें घटना पर संदेह हो रहा है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Varanasi News Today: अस्पताल में तीमारदारों का हंगामा, सामूहिक दुष्कर्म मामले में दूसरे विवेचक की गवाही, खबरें
मृतका अपने पीछे तीन वर्षीय पुत्र आयुष और पांच वर्षीय पुत्री सृष्टि को छोड़ गई हैं। वहीं मृतका के ससुर सोनई बिंद ने बताया कि पूनम को पेट दर्द की शिकायत थी और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।