फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Withdraw Rs 98649 from account holder's account

खाता धारक के खाते से 98649 रुपए उड़ाए

Fri, 30 Sep 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Withdraw Rs 98649 from account holder's account
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के करैला निवासी राजन यादव के बैंक खाते से 98,649 रुपये निकाल लिए गए। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

थाने में दी गई तहरीर में राजन ने बताया कि उसका भारतीय स्टेट बैंक शाखा हरैया में खाता है। शाखा में वैभव दुबे क्रेडिट कार्ड विभाग के कर्मचारी हैं। क्रेडिट कार्ड के लिए भरे फार्म पर उनसे हस्ताक्षर करवाए और आधार कार्ड, पैन कार्ड की फोटो अपने व्हाट्सएप नंबर पर मंगा ली। पीड़ित का आरोप है कि वैभव दुबे ने उनका क्रेडिट कार्ड बनवाया।
विज्ञापन

लेकिन क्रेडिट कार्ड की लिमिट और इस कार्ड के उपयोग का तरीका नहीं बताया। कार्ड बनाने के बाद एक अगस्त 2022 को 1768. 82 रुपये कटने का संदेश आया। इसके बाद उन्होंने कार्ड को ब्लॉक करने के लिए कहा। लेकिन मेरे कार्ड को ब्लॉक नहीं किया गया। दोबारा खाते से 98649 रुपये की धोखाधड़ी कर निकासी की गई। कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि राजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed