फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Will staff aware of Helmets

कर्मचारी करेंगे हेलमेट के लिए जागरूक

Fri, 24 Jun 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Fri, 24 Jun 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
 Will staff aware of Helmets
हेलमेट
हेलमेट न पहनने के कारण जून माह में अब तक हुए कुल 37 सड़क हादसों में 35 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 18 लोगों की मौत सिर में चोट लगने से हुई है। ये 18 लोगों ने हेलमेट नहीं पहना था। ट्रैफिक विभाग का मानना है कि यदि यह लोग नियम और आदेश का पालन करते हुए बाइक चलाते समय हेलमेट पहनते तो इनके सिर में चोट नहीं लगती और इनकी जान बच सकती थी। इस प्रकार के आए दिन हो रहे हादसों के बाद भी लोग नहीं सबक ले रहे और धड़ल्ले से बगैर हेलमेट पहने फर्राटा भरते हैं। 
विज्ञापन


हादसों में बाइक सवारों की मौत के मामलों को गंभीरता से लेते हुए दोपहिया चालकों और पीछे बैठने वालों के हेलमेट पहनने को शासन स्तर से अनिवार्य कर दिया गया है।  अब हेलमेट पहनने के लिए  लोगों में जागरूकता फैलाई जाएगी। सरकारी कर्मचारियों की भी मदद ली जाएगी। पुलिस बीच-बीच में अभियान चलाकर ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करती है लेकिन उसका इन पर कोई असर नहीं। सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में प्रशासन सरकारी कर्मचारियों की भी मदद लेगा।  सरकार ने कई बार बाइक चलाते समय हेलमेट, कार चलाते समय सुरक्षा सीट लगाकर चलने का निर्देश दिया। लेकिन वाहन चालकों पर इसका कोई असर नहीं पड़ता। 
विज्ञापन


पुलिस की मानें तो बाइक चलाते समय ज्यादातर युवक और किशोर ही हादसे का शिकार होते हैं। ऐसे युवक वाहन तो तेज चलाते हैं लेकिन हेलमेट नहीं पहनते। ऐसे लोग ही थोड़ी सी चूक में या तो अपनी जान गंवा देते हैं। ट्रैफिक विभाग से प्राप्त आंकड़ा के मुताबिक जून माह में अब तक 37 सड़क हादसों में 35 लोगों की मौत और 26 लोग घायल हुए हैं। इनमें 18 लोगों की मौत सिर में चोट लगने की वजह से हुई है। हादसे के वक्त कोई भी हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक चलाते समय बैठने और चलाने वालों को हेलमेट अनिवार्य का फैसला कैबिनेट ने लिया है। उस आदेश का पालन कराया जाएगा। जागरुकता के लिए सरकारी कर्मचारियों की भी मदद ली जाएगी क्योंकि यह सभी की सुरक्षा से जुड़ा हुआ मामला है।  - महेंद्र वर्मा, प्रभारी डीएम/सीडीओ 


कैबिनेट ने बाइक चलाने और पीछे बैठने वालों को हेलमेट पहनने का निर्णय लिया है लेकिन अभी तक इस मामले में किसी भी प्रकार की गाइड लाइन नहीं जारी की गई है। शासनादेश मिलने के बाद नियमों का पालन कराया जाएगा।  - अजय कुमार साहनी, एसपी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed