फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Will move to the new prison inmate

नए कारागार में शिफ्ट होंगे कैदी

Thu, 05 May 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़ Updated Thu, 05 May 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Will move to the new prison inmate
इटौरा स्थित नवनिर्मिज मंडलकारागार का निरीक्षण करने जाते जिलाधिकारी सुहास एलवाई।
 चंडेश्वर इटौरा में नवनिर्मित जिला कारागार का गुरुवार को जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने निरीक्षण किया गया। डीएम ने जेल की सुविधाओं को दुरुस्त करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जल्द जेल के कैदियों को आधुनिक जेल में शिफ्ट किया जाएगा। 
विज्ञापन



नवीन जेल को आधुनिक माडल में बनाया गया है जो काफी विशाल है। इस आधुनिक जेल में आधुनिक सुविधाएं भी बनाई गई हैं। कैदियों के लिए जो भी अनुमन्य सुविधाएं हैं, वह इस आधुनिक कारागार में उपलब्ध हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कई बिंदुओं पर विचार-विमर्श करने के बाद इस कारागार में कैदियों को शिफ्ट किया जाएगा। मानक के अनुसार कैदियों को टायलेट, आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। आधुनिक कारागार को आगे के दशकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। यहां पर 1100 से 1200 कैदियों की संख्या आ जाएगी यदि कैदियों की संख्या इससे भी ज्यादा होगी तो भी यहां रहने में कोई असुविधा नहीं होगी।
विज्ञापन


नवीन आधुनिक कारागार को राजकीय निर्माण निगम आजमगढ़ इकाई द्वारा बनाया गया है। नवीन कारागार में फूल, पौधे, बागान को हराभरा बनाए रखने में कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर पीएन सिंह को जिलाधिकारी ने बधाई दी। पुलिस अधीक्षक दयानंद मिश्र, अपर जिलाधिकारी प्रशासन आशुतोष कुमार द्विवेदी, जेलर डा. धनीराम, उप जिलाधिकारी सदर डा. अशोक कुमार सिह, अधिशासी अभियंता जलनिगम आरएस सिंह यादव, अधिशासी अभियंता विद्युत एसके पांडेय, सीओ सिटी केके सरोज आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed