फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   When the police drove the shopkeepers, the worship committees flared up

पुलिस ने दुकानदारों को भगाया तो भड़की पूजा समितियां

Fri, 22 Oct 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
When the police drove the shopkeepers, the worship committees flared up
अतरौलिया। मेले में बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने मेले में दुकान सजाकर बैठे दुकानदारों को पुलिस ने भगाना शुरू कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से पूजा समितियों के लोग आक्रोशित हो गए और जमकर हंगामा किया। पूजा समितियों के सदस्यों ने मूर्ति विसर्जन न करने की चेतावनी दी। अतरौलिया में शारदीय नवरात्र का मेला पूर्णिमा को लगता है। मेले के दूसरे दिन रात्रि 11 बजे अतरौलिया थाना के एसआई सुल्तान सिंह अपने तीन चार हमरहियों के साथ मेला भ्रमण के दौरान मेले में लगे फुटपाथ की दुकानों तथा मेलार्थियों को मेले में से भगाने लगे। जिससे मूर्ति समितियों में आक्रोश हो गया। बाजार की सभी मूर्ति समितियों के लोग एकत्रित होकर इसका पुरजोर विरोध कर जमकर हंगामा किए। हंगामे की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी गोपाल स्वरूप बाजपेई मेला पहुंचकर आक्रोशित दुर्गा पूजा समितियों को समझाने लगे। दुर्गा पूजा समितियों द्वारा रात में ही पुलिस की कार्यशैली की शिकायत डीएम तथा एसपी से की। सुल्तान सिंह द्वारा उठाए गए इस कदम से मूर्ति समितियां मूर्ति विसर्जन ना करने की चेतावनी देने लगी। लगभग रात 12 बजे क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर गोपाल स्वरूप बाजपेई, प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया राजेश कुमार सिंह सहित थाने के अन्य लोग मिलकर मूर्ति समितियों से बातचीत करके सुल्तान सिंह के कदम को निंदनीय बताते हुए मेला सुचारू रूप से चलाने का निवेदन किए। मूर्ति समितियों ने अपनी मांगों को रखते हुए बताया कि एक दिन का मेला शेष है। जिसने नगर की महिलाएं तथा नगर के आसपास गांव की महिलाएं ही भ्रमण करती हैं। ऐसे में अगर पुलिस प्रशासन 11 बजे के बाद मेला बंद करवाता है तोमेले में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। अधिकारियों के आश्वासन दिया कि मेला किसी भी तरह से बाधित नहीं किया जाएगा। पुलिस की रवैया को देखते हुए मूर्ति समितियों ने मेले को सुचारू रूप से चलाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed