फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   When food was not found at the dhaba, the Bolero riders

Azamgarh News: ढाबे पर नहीं मिला खाना तो बोलेरो सवार नकदी छीनकर भागे

Thu, 25 Apr 2024 04:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
When food was not found at the dhaba, the Bolero riders
आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र के सेहदा में स्थित एक ढाबा पर सोमवार की देर रात बोलेरो सवार आठ लोगों ने खाना न मिलने पर जमकर हंगामा किया और मैनेजर की मोबाइल, चेन व नकदी छीनकर फरार हो गए। घटना के बाबत ढाबा संचालक ने थाने में अज्ञात बोलेरो सवारों पर मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में ढाबा संचालक अजय सिंह ने बताया कि सेहदा में उसका ढाबा है। सोमवार की रात लगभग दो बजे एक बोलेरो सवार आठ लोग ढाबा पर पहुंचे। उक्त लोगों ने मैनेजर योगेंद्र साहनी से खाना लगाने को कहा। मैनेजर ने खाना खत्म होने की बात कहा तो वह नाराज हो गए।
विज्ञापन

इसके बाद उन लोगों ने कहा कि चाय तो पिला दो। जिस पर चाय बनाकर पिलाया गया। इसके बाद बोलेरो सवार लोग मैनेजर व अन्य कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करने लगे। इसी दौरान उन लोगों ने मैनेजर के गले से सोने की चेन, 12 हजार रुपये नकद व मोबाइल छीन कर फरार हो गए। मैनेजर ने यूपी 112 पर फोन किया। जब तक पुलिस टीम पहुंचती तब तक बोलेरो सवार मौके से भाग निकले थे। ढाबा संचालक की तहरीर पर पुलिस ने बोलेरो सवार आठ अज्ञात लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। आरोपियाें की तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed