फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   water level of Tamsa reduced but problems didn't

तमसा घटी लेकिन कम नहीं हुई समस्याएं

Sun, 06 Oct 2019 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
water level of Tamsa reduced but problems didn't
रौनापार क्षेत्र के अराजी देवारा करखिया के बाढू का पुरा में बाढ़ के पानी से निकलती महिलाएं। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जीवनदायिनी तमसा नदी का जलस्तर धीरे-धीरे अब कम होने लगा है लेकिन जलस्तर घटने के बाद भी जल जमाव की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत मिलती नहीं नजर आ रही है। कई मुहल्लों में जमा बरसात के पानी से बदबू उठने लगी है।
विज्ञापन

लगातार चार दिन तक हुई बारिश के बाद नगर की जीवनदायिनी कही जाने वाली तमसा उफान मारने लगी। जिसके कारण नदी के किनारे बसे गांवों और शहर के निचले क्षेत्र में बसे लोगों के घर में पानी घुस गया। बहुत से लोग घर छोड़ने को विवश हो गए वहीं बहुत से लोग घरों में कैद हो कर रह गए। तीन दिनों से जलस्तर कम तो हो रहा है लेकिन जल-जमाव वाले क्षेत्रों में लोगों की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। करतालपुर क्षेत्र स्थित प्रहलाद नगर कालोनी और रोडवेज स्थित बागेश्वर नगर कालोनी में जमा पानी से अब बदबू उठने लगी है जिसके कारण लोगों का घरों में रहना भी दूभर हो गया है। वहीं नगर से सटे हथिया गांव में लोगों को शहर से गांव तक आवागमन करने में नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। यही हाल नगर से सटे अइनियां का भी है। शहर के धर्मूनाला से होते हुए अइनियां गांव तक जाने वाले मार्ग पर पानी जमा होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह जमा हुए पानी के कारण अब मच्छरों का प्रकोप भी काफी बढ़ गया है।

शहर के भोला घाट क्षेत्र में तमसा के पानी से अभी भी घिरे घर।

शहर के भोला घाट क्षेत्र में तमसा के पानी से अभी भी घिरे घर।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed