फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Was cheating by putting SP's name and photo on Truecollar

ट्रूकॉलर पर एसपी का नाम और फोटो लगा कर रहा था एसपी के नाम पर ठगी

Tue, 05 May 2020 09:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Was cheating by putting SP's name and photo on Truecollar
आजमगढ़। साईबर कॉप के नाम से मशहूर एसपी त्रिवेणी सिंह के नाम पर एक युवक लोगों से रुपये ऐंठ रहा था। अपने मोबाइल के ट्रू-कॉलर पर जिले के एसपी का नाम और फोटो लगाई थी। इसके चलते लोग गच्चा खा रहे थे, और साहब से नजदीकी बढ़ाने के लिए फोन करने वाले की हर मांग पूरी कर रहे थे। इस प्रकार की जालसाजी करके एक युवक बीते कई महिनों से रुपये वसूल रहा था। सोमवार की रात को एक भाजपा नेता को फोन कर दो हजार रुपये की मांग करना युवक को मंहगा पड़ गया। मंगलवार को सलाखों के पीछे पहुंच गया। अब यह जांच की जा रही की युवक एसपी के नाम पर कितने रुपये की ठगी कर चुका है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के बिलरिया की चुंगी निवासी शुभम उपाध्याय बीए फाइनल का छात्र है। उसे रुपये कमाने की सूझी तो जिले के पुलिस कप्तान त्रिवेणी सिंह के नाम का सहारा लिया। उनकी फोटो लगाकर अपने मोबाइल के ट्रू कॉलर के अकाउंट लॉगिन पर एसपी आजमगढ़ अंकित कर दिया। उसके बाद फोन कर लोगों पर रौब गांठने लगा। कइयों से रुपये की डिमांड भी कर डाली। सोमवार की रात भाजपा के एक नेता को भी फोन करके दो हजार रुपये की डिमांड की। ट्रू कॉलर पर एसपी आजमगढ़ लिखा उभरा, नेता जी के मोबाइल फोन स्क्रीन पर एसपी को फोटो लगा देख भाजपा नेता भी सकते में आ गए। उन्होंने दूसंरे दिन एसपी से मुलाकात कर शिकायत की। एसपी ने उस नंबर पर डायल किया, जिससे फोन आया था। ट्रू कॉलर पर अपना फोटो एवं एसपी आजमगढ़ लिखा देख वह अवाक रह गए। सच का पता चलने पर साइबर सेल से जांच करायी तो मामला सही पाया गया। साइबर सेल की मदद से शहर कोतवाली पुलिस ने उक्त जालसाज युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से मोबाइल फोन एवं सिम भी बरामद हो गया। शहर कोतवाल केके गुप्त ने बताया कि पकड़े गए युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। यह पड़ताल किया जा रहा कि उसने कितने लोगों से रुपये वसूले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed