फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Walk on the way of Rasul

रसूल के बताए रास्ते पर चलें

Thu, 12 Mar 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 12 Mar 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
Walk on the way of Rasul
तीन दिन चलने वाले इस जलसे की शुरुआत तिलावते कुरआन से हुई। जलसे का प्रथम चरण महिलाओं के इजलास से हुआ। जलसे की अध्यक्षता कर रहे मुफ्ती अब्दुल्ला फूलपुरी ने कहा कि हमारे समाज का हाल वर्तमान समय में बहुत ही बुरा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अल्लाह की इबादत और रसूल के बताए रास्ते पर चल कर ही हम सभी कामयाबी की बुलंदियों पर पहुंच सकते है। सब कुछ जानते हुए भी लोगों के पास इसके लिए वक्त नहीं रहता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि औरतें ही समाज को नई दिशा और सभ्य समाज का निर्माण कर सकती है। उन्होंने औरतों को हिदायत देते हुए कहा कि अपने पड़ोस की औरतों और बच्चों को दीनी तालिम दें और इस्लाम के पैगाम को बताएं। इसके साथ ही बच्चों की परवरिश कैसे हो व उनको तालिम दिए जाने के लिए जागरुक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलसे में कारी मोहम्मद सलमान ने सामाजिक सुधार के बारे में विस्तार से बोला। मौलाना महबूब आलम ने बच्चों को शिक्षित किए जाने व उनका पालन पोषण किस तरह किया जाए के बारे में विस्तार से बताया।

 मौलाना फजलुर्रहमान ने औरतों का वर्तमान और भविष्य को सवारे जाने की बात कही। जलसे में आस-पास के गांवों की महिलाए शामिल हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed