फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Villagers staged a sit-in to start the power substation

विद्युत उपकेंद्र को चालू करने को लेकर ग्रामीणों ने दिया धरना

Thu, 15 Jul 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Villagers staged a sit-in to start the power substation
आजमगढ़। दीदारगंज क्षेत्र के बरईपुर में बन कर तैयार विद्युत उपकेंद्र को चालू कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कांग्रेस कमेटी के फूलपुर ब्लाक अध्यक्ष अनिल नारायण सिंह के नेतृत्व में धरना दिया। चेतावनी दी कि यदि जल्द उपकेंद्र चालू नहीं हुआ तो वृहद आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

बताते चलें कि बरईपुर में बन कर तैयार विद्युत उपकेंद्र तीन सालों से लोकार्पण के बाद भी चालू नहीं हो सका है। उपकेंद्र के संचालित न होने से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। जिसे लेकर ग्रामीणों व क्षेत्रीय लोगों ने बृहस्पतिवार को विद्युत उपकेंद्र परिसर में कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष फूलपुर के अनिल नारायण सिंह के नेतृत्व में धरना दिया। अनिल नारायण सिंह ने कहा कि छह जुलाई को उपकेंद्र को चालू करने के संबंध में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया था। चेतावनी दी गई थी कि यदि नौ जुलाई तक उपकेंद्र चालू नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन को बाध्य होंगे। आज 15 जुलाई है, लेकिन अभी तक उपकेंद्र चालू नहीं हुआ। बाद में अवर अभियंता को उपकेंद्र चालू कराने के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। धरने में प्रवेश कुमार सिंह, इंद्राज यादव, राजेश्वर मिश्रा, मो. तैय्यब मास्टर, सर्वेश कुमार यादव, दिनेश कुमार मिश्रा, किंसराज यादव, लालबहादुर यादव, अब्दुल अजीम, दिनेश कुमार राजभर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed