फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Villagers dissatisfied with reservation process will boycott voting

आरक्षण प्रक्रिया से असंतुष्ट ग्रामीण करेंगे मतदान का बहिष्कार

Sat, 27 Mar 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Villagers dissatisfied with reservation process will boycott voting
हरौला के सुल्तानीपुर गांव में आरक्षण प्रक्रिया से असंतुष्ट सामान्य वर्ग के लोगों ने किया चुनाव ? - फोटो : AZAMGARH
अहरौला। विकास खंड के सुल्तानीपुर गांव के सामान्य वर्ग के मतदाताओं में आरक्षण प्रक्रिया को लेकर असंतोष व्याप्त है। शनिवार को तारक नाथ तिवारी के नेतृत्व में ग्रामीण हाथों में चुनाव बहिष्कार का स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए पंचायत भवन पर प्रदर्शन किया। साथ ही मतदान बहिष्कार की घोषणा करते हुए पंचायत भवन पर मतदान बहिष्कार का बोर्ड लगा दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 55 प्रतिशत से ज्यादा सामान्य वर्ग की आबादी है। 2010 और 2015 में आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। अबकी बार सामान्य के लिए सीट अनारक्षित होनी चाहिए लेकिन आरक्षण की प्रक्रिया नियम के अनुसार नहीं की गई है। इसका हम ग्रामीण विरोध करते हैं और पंचायत चुनाव में मतदान का बहिष्कार करते हैं। गांव के निवासी तारक नाथ त्रिपाठी ने कहा कि हम निर्वाचन आयोग के उप्र के मुखिया को पत्र लिख रहे हैं और जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी आजमगढ़ को भी ऑनलाइन पत्र भेज रहे हैं। पत्र लिखकर मामले से अवगत करा रहे हैं कि हमारे गांव का आरक्षण किस नियम के अनुसार किया गया इसकी जांच हो। इस मौके पर सुरेंद्र तिवारी, नीरज तिवारी, मनोहर तिवारी, धर्मदेव, अजय तिवारी, अनिल जायसवाल, जितेंद्र कुमार, अजय पांडेय, सूबेदार पांडेय, बबलू तिवारी, संदीप तिवारी, रमाकर तिवारी, श्यामलाल, मनोज, आशुतोष आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed