फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   villagers beat up bikerider when bike hit minor boy in azamgarh police filed case against eight people

आजमगढ़: बाइक से किशोर को लगी टक्कर तो ग्रामीणों ने चालक को पीटा, अस्पताल में मौत, आठ पर मुकदमा दर्ज

Wed, 22 Dec 2021 04:33 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 22 Dec 2021 04:33 PM IST
सार

शादी विवाह में बैंड बजाने का काम करने वाले 55 वर्षीय ओमप्रकाश राम को उसके ही गांव के लोगों ने मारपीट कर अधमरा कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
villagers beat up bikerider when bike hit minor boy in azamgarh police filed case  against eight people
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बाइक से किशोर को टक्कर लगी तो ग्रामीणों को इतना गुस्सा आया कि बाइकसवार को मारपीट कर अधमरा कर दिया। गंभीर रूप से घायल बाइकसवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 20 दिसंबर की शाम उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार रात उसकी मौत हो गई। घटना आजमगढ़ के मुखलिसपुर गांव की है।  सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम  के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मुखलिसपुर गांव निवासी 55 वर्षीय ओमप्रकाश राम शादी विवाह में बैंड बजाने का काम करता था। 20 दिसंबर की शाम लगभग पांच बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। गांव में पहुंचा तो नाली का निर्माण कार्य चल रहा था। जिससे सड़क पर मिट्टी इधर-उधर फैली हुई थी। ओमप्रकाश की बाइक अनियंत्रित हो गई और गांव के ही 15 वर्षीय विमलेश को टक्कर लग गई। जिससे विमलेश के पैर में चोट आ गई।
विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और ओमप्रकाश पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जिससे ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे हॉयर सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट

जिस पर परिजन उसे जिला मुख्यालय स्थित एक प्राइेवट अस्पताल ले जाकर भर्ती कराए जहां इलाज के दौरान मंगलवार रात उसकी मौत हो गई। मृतक पांच पुत्री व तीन पुत्रों का पिता था। घटना के बाबत मृतक की पत्नी कौशिल्या देवी ने आठ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed