फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Villagers allege, barely getting 6 to 8 hours of electricity

ग्रामीणों का आरोप, बमुश्किल 6 से 8 घंटे मिल रही बिजली

Wed, 27 Apr 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Villagers allege, barely getting 6 to 8 hours of electricity
बूढ़नपुर। भीषण गर्मी में बिजली की आंख मिचौली से परेशान ग्रामीणों व अधिवक्ताओं ने बुधवार को समाजसेवी विनीत रंजन के नेतृत्व में प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहाकि नगर पंचायत सहित पूरे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। अघोषित कटौती से भीषण गर्मी में लोग बिलबिला जा रहे हैं। सरकार भले ही तहसील मुख्यालय पर 20 और ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा कर रही हो, लेकिन वास्तविकता यह है कि 6 से 8 घंटे बमुश्किल बिजली मिल रही है। इसमें भी लोकल फाल्ट ने लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया है। बुधवार को पारा 43 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं बिजली विभाग की व्यवस्था भी पूरी तरह से चरमराई नजर आ रही है। जिसको लेकर ग्रामीणों में काफ़ी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर विधुत व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो हम तहसील परिसर में बृहद विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। एसडीएम नवीन प्रसाद ने जल्द ही विद्युत व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सूर्य प्रकाश यादव, जगत नारायण तिवारी, यदुनाथ, लक्ष्मी चौबे, अरविंद सिंह, पंकज श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। जेई विद्युत कुंवर भगत ने कहा कि रोस्टर के हिसाब से विधुत कटौती की जाती हैं लोकल फाल्ट के चलते बीच- बीच में कटौती की जाती है। जर्जर तार होने के कारण विधुत सप्लाई बाधित हो जाती है। अब से विधुत सप्लाई रोस्टर के हिसाब से की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed