फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Village community land temple will be built

ग्राम समाज की भूमि पर बनेगा मंदिर

Sat, 25 Jul 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 25 Jul 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Village community land temple will be built
फूलपुर तहसील के तरकुलहा गांव में छह माह पूर्व विरोध के चलते रुका हनुमान मंदिर के निर्माण की बाधा शनिवार को तहसीलदार फूलपुर के निर्णय के बाद दूर हो गई। पुलिस और पीएसी जवानों की मौजूदगी में राजस्वकर्मियों ने जमीन की पैमाइश की। इसके बाद यह निर्णय लिया गया कि ग्राम समाज की भूमि पर हनुमान मंदिर का निर्माण होगा। हालांकि अधिकारियों ने दोबारा किसी तरह का विवाद न हो, इसे ध्यान में रखते हुए मंदिर पांच फीट छोड़कर बनाने की बात कही।
विज्ञापन


दोनों पक्षों की मौजूदगी में सुलहनामा तैयार कर संबंधित लोगों को एक-एक प्रति दे दी गई। तरकुलहा गांव निवासी राधेमोहन अपने गांव में गाटा संख्या 170 में दो फरवरी को हनुमान मंदिर का निर्माण शुरू करवाया। दुर्वाषा ऋषि योग वेदांत समिति की ओर से बनने वाले इस मंदिर के निर्माण पर आपत्ति जताते हुए पूर्व विधायक अबुल कलाम ने उस जमीन को अपनी बाग की जमीन बताया। निर्माण में रुकावट होने से दो समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए। तनाव को देखते हुए गांव में एक माह तक लगातार एक कंपनी पीएसी के जवान तैनात रहे। उनके जाने के बाद से अहरौला थाने के दो सिपाही दिन-रात ड्यूटी कर रहे थे।
विज्ञापन


लंबे समय से चल रहे इस विवाद को हल कराना प्रशासन के गले की फांस बना हुआ था। शनिवार को तहसीलदार फूलपुर शिवसागर दूबे, क्षेत्रीय लेखपाल, कानूनगो, एसओ अहरौला के साथ पुलिस और एक प्लाटून पीएसी के जवान लेकर मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों की मौजूदगी में जमीन के अभिलेख देखे गए तो पता चला कि जिस स्थान पर मंदिर बन रहा है। वह जमीन ग्रामसभा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक की जमीन इस जमीन से सटी हुई है। अबुल कलाम का दावा झूठा साबित होने पर राधेमोहन पक्ष के लोग उसी जमीन पर निर्माण कराने की जिद करने लगे लेकिन तहसीलदार ने आगे के लिए कोई बात न हो, इसलिए मंदिर का निर्माण पूर्व विधायक की जमीन से पांच फीट पीछे पश्चिम तरफ से शुरू कराने का फैसला सुनाया। लोग इसी पर सहमत हो गए। तहसीलदार फूलपुर शिवसागर दूबे ने बताया कि निर्माण की बाधा दूर हो गई। जिलाधिकारी से अनुमति लेने के बाद यह लोग मंदिर का निर्माण शुरू करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed