फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Vijay dashmi angry Elephant created orgy in Dussehra mela in azamgarh up people saved lives by running away many vehicles damaged

यूपी: दशहरा मेले में बिदके हाथी ने मचाया तांडव, भाग कर लोगों ने बचाई जान, कई वाहन क्षतिग्रस्त

Fri, 15 Oct 2021 11:25 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 15 Oct 2021 11:25 AM IST
सार

आजमगढ़ जिले फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर पुल के पास लगे दशहरा मेला स्थल पर पहुंचा एक हाथी अचानक से बिदक गया और जमकर तांडव मचाया।  हाथी का रौद्र रूप देखकर भगदड़ मच गई। इस दौरान काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। 

विज्ञापन
Vijay dashmi angry Elephant created orgy in Dussehra mela in azamgarh up people saved lives by running away  many vehicles damaged
बिदके हाथी ने वाहनों पर निकाला गुस्सा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दशहरा मेला की शोभा बढ़ाने के लिए आए हाथी ने शुक्रवार सुबह मेले की रंगत दस मिनट में ही खराब कर दी। हाथी के भड़कने से वहां दहशत का माहौल बन गया और आधा दर्जन वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि किसी तरह वन विभाग की टीम और महावत ने भड़के हाथी पर काबू पाया।

विज्ञापन


आजमगढ़ जिले फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर पुल के पास लगे दशहरा मेला स्थल पर पहुंचा एक हाथी अचानक से बिदक गया और जमकर तांडव मचाया। महावत चाह कर भी उसे नियंत्रित नहीं कर पाया। इस दौरान हाथी ने कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। तो वहीं लोगों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

पढ़ेंः जौनपुर में पीडब्ल्यूडी ठेकेदार को मारी गोली, बड़े भाई के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय दशमी के कारण थी ज्यादा भीड़
भड़के हाथी ने एक पिकअप, एक ऑटो, दो बाइक को क्षतिग्रस्त करने के साथ ही जम कर उत्पात मचाया। विजय दशमी के दिन मेला के कारण काफी संख्या में दुकानें सजी हुईं थी तो वहीं सामान्य दिनों की अपेक्षा कुछ ज्यादा भीड़ भी थी। हाथी के उत्पात को देख कर लोग इधर-उधर भागने लगे। हाथी का रौद्र रूप देखकर भगदड़ मच गई। इस दौरान काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।

शुक्र है कि किसी की जान नहीं गई

Vijay dashmi angry Elephant created orgy in Dussehra mela in azamgarh up people saved lives by running away  many vehicles damaged
बिदके हाथी ने वाहन को किया क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला
मेला स्थल पर हाथी के तांडव की जानकारी होते ही फूलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और वन विभाग की टीम को भी बुला लिया गया। किसी तरह वन विभाग की टीम ने महावत की मदद से हाथी को काबू में किया और उसे मेला स्थल के एक किमी दूर ले जाकर बांध कर रखा गया है। इस दौरान मेला क्षेत्र में मौजूद लोग दहशत में रहे। शुक्र है कि किसी की जान नहीं गई। पुलिस ने मेला में हाथी के नुमाइश को भी प्रतिबंधित कर दिया है। 
 

रंग बिरंगी झालरों ने दशहरे में कराया दिवाली का आभास

जगत-जननी आदि शक्ति मां दुर्गा की पूजा उपासना का महापर्व शारदीय नवरात्रि पर दर्शन को निकले देवीभक्तों से शहर से लेकर गांव तक की सड़कें गुलजार रहीं। नवमी तिथि पर पूजा-पंडालों की शोभा ऐसी लग रही थी जैसे मां दुर्गा ने अपने तेजस्वी रूपों से श्रद्घालुओं को धन्य कर रही हों। जगह-जगह शक्ति की देवी की स्थापित प्रतिमाओं से पूरा क्षेत्र देवीमय हो उठा।

बृहस्पतिवार की दोपहर से ही मां के दर्शन-पूजन करने के लिए श्रद्घालुओं का सैलाब उमड़ना शुरू हुआ जो देर-रात्रि तक जारी रहा। मां की मनमोहनी सूरत देखकर भक्त निहाल हो उठे। देवी मां के जयकारे से समूचा वातावरण भक्तिमय रहा, चारो-दिशाओं से भक्ति रस की सरिता प्रवाहित होती है। रंग-बिरंगे विद्युत झालरों से सजा पंडाल व सड़कें जगमग रहीं। वहीं भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र देवीमय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed