फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Murder before Deputy CM keshav prasad maurya jaunpur visit PWD contractor shot dead during morning walk with elder brother

जौनपुर में पीडब्ल्यूडी ठेकेदार की हत्या: भाई के साथ मार्निंग वॉक करते समय पहले नाम पूछा फिर मारी गोली, हड़कंप

Fri, 15 Oct 2021 12:44 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 15 Oct 2021 12:44 PM IST
सार

जौनपुर के बरपुर गांव निवासी अखिलेश यादव (62) पीडब्ल्यूडी में ठेकेदारी करते थे। वो रोज की तरह अपने बड़े भाई योगेश यादव के साथ शुक्रवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने अखिलेश को गोली मार दी। 

विज्ञापन
Murder before Deputy CM keshav prasad maurya jaunpur visit  PWD contractor shot dead during morning walk with elder brother
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और जुटी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले में शुक्रवार सुबह बेखौफ अपराधियों ने सनसनीखेज वारदत को अंजाम दिया। बक्शा थाना क्षेत्र के मई गांव के समीप पीडब्ल्यूडी ठेकेदार अखिलेश यादव की गोली मार कर हत्या कर दी। वारदात को तब अंजाम दिया गया जब अखिलेश सुबह-सुबह अपने बड़े भाई के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। डिप्टी सीएम के दौरे से पहले इस सनसनीखेज घटना के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। हालांकि डिप्टी सीएम का कार्यक्रम रद्द हो गया। 

विज्ञापन


बक्शा थाना क्षेत्र के बरपुर गांव निवासी अखिलेश यादव (62) पीडब्ल्यूडी में ठेकेदारी करते थे। वो रोज की तरह अपने बड़े भाई योगेश यादव के साथ शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले। सुबह पांच बजे दोनों घर से करीब एक किमी दूर मई गांव के समीप पहुंचे थे, तभी एक बाइक से दो लोग पहुंचे। योगेश के मुताबिक इनमें से एक हेलमेट लगा रखा था, जबकि दूसरे ने अपने चेहरे को गमछे से ढंका था।
विज्ञापन


पहले पूछा नाम, फिर मारी गोली
बाइक सवार ने पूछा कि क्या आप ही अखिलेश यादव हैं, जिसपर भाई ने कहा-  मैं ही अखिलेश यादव हूं। इसके बाद बाइक सवार बदमाशों ने एक के बाद एक चार गोली चलाई, जिसमें एक गोली अखिलेश के सीने में और एक गोली कंधे पर लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। वहीं मौके पर ही अखिलेश की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: इंजीनियर ने खुद ही रची थी अपहरण की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने गुत्थी सुलझाई
घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह, सीओ सदर रणविजय सिंह, थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के अलावा थानाध्यक्ष सिकरारा, थानाध्यक्ष बदलापुर, थानाध्यक्ष महाराजगंज दलबल के साथ पहुंचे। घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल है। बता दें कि अखिलेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे वंशराज यादव के बेटे थे। 

हत्या के बाद सपा नेताओं में उबाल

Murder before Deputy CM keshav prasad maurya jaunpur visit  PWD contractor shot dead during morning walk with elder brother
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और जुटी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

बरपुर गांव निवासी अखिलेश यादव की हत्या के बाद जिले के सपा नेताओं में उबाल है। घटना की जानकारी के बाद मल्हनी विधायक लकी यादव समेत कई सपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। गांव में गहमागहमी का माहौल है। बताते चलें कि घटनास्थल से करीब 8 किलोमीटर दूर सवंसा  गांव में दिन में 11:40 पर डिप्टी सीएम व लोक निर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्य आने वाले थे। हालांकि अब दौरा रद्द कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed