{"_id":"63870d7d514b235ebb484684","slug":"video-viral-dance-of-bar-girls-in-ram-marriage-fair-outrage-over-video-of-obscene-dance-going-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video Viral: राम विवाह मेले में बार बालाओं का डांस, अश्लील डांस का वीडियो वायरल होने पर आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video Viral: राम विवाह मेले में बार बालाओं का डांस, अश्लील डांस का वीडियो वायरल होने पर आक्रोश
Wed, 30 Nov 2022 05:03 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 30 Nov 2022 05:03 PM IST
सार
शहर का राजघाट जहां आम दिनों में शवों का सिर्फ दाहसंस्कार होता है। वहीं सोमवार को यहां मेले का आयोजन था। बाल गोविंदा मेला के नाम से यहां लगने वाला मेला काफी प्राचीन समय से आयोजित होता आ रहा है। इस अवसर पर यहां राम विवाह का आयोजन होता है। धार्मिक आयोजन में सांकृतिक कार्यक्रम के दौरान बार बालाओं का डांस हुआ।
विज्ञापन
राम विवाह मेला में हुआ बार बालाओं का डांस, वीडियो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर के राजघाट पर सोमवार को बाल गोविंदा मेला व राम विवाह का आयोजन था। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर आयोजकों ने बार बालाओं का मंच पर डांस कराया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देख लोग आक्रोशित है।
शहर का राजघाट जहां आम दिनों में शवों का सिर्फ दाहसंस्कार होता है। वहीं सोमवार को यहां मेले का आयोजन था। बाल गोविंदा मेला के नाम से यहां लगने वाला मेला काफी प्राचीन समय से आयोजित होता आ रहा है। इस अवसर पर यहां राम विवाह का आयोजन होता है।
विज्ञापन
इस मेले के दौरान आयोजकों ने लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया था। जिसमें स्थानीय कलाकारों की टीम कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर रही थी। धार्मिक आयोजन में सांकृतिक कार्यक्रम के दौरान बार बालाओं का डांस हुआ। अश्लील डांस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसे लेकर हिन्दुवादी संगठनों व आम जनता में आक्रोश व्याप्त है। इस बाबत पूछने पर शहर कोतवाा पुलिस का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है तो वायरल वीडियो की जांच कर आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।